PU Student Union Election Live: पटना बीएन कॉलेज में मारपीट, एबीवीपी के छात्रों पर आरोप, चार घायल
Copied link
पटना यूनिवर्सिटी (PU Student Union Election) में छात्र संघ चुनाव को लेकर जनसपर्क तेज हो गया है. सभी प्रमुख संगठनों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को सेंट्रल पैनल के पदों पर उतारा है. इस बीच चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार भी तेजी से हो रहा है. वोटरों को लुभाने के लिए कहीं कॉलेज के विद्यार्थियों को पार्टी दी जा रही है तो कही जोर से जनसंपर्क अभियान चल रहा है. छात्र संघ चुनाव से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए बने रहे प्रभात खबर के साथ…
12:07 AM. 15 Nov 2212:07 AM. 15 Nov
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप
छात्र संगठन ‘दिशा’ की सदस्य वारुणिमा ने कहा कि जनरल सेक्रेटरी पद के लिए हम लोग चुनाव लड़ रहे हैं. इसको लेकर हमारे प्रत्याशी बीएन कॉलेज में प्रचार- प्रसार करने गए थे. इस दौरान एबीवीपी के लोगों ने उनके साथ मारपीट की.
12:07 AM. 15 Nov 2212:07 AM. 15 Nov
छात्र संघ चुनाव के लिए 19 नवंबर को मतदान
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए 19 नवंबर को मतदान होना है. ऐसे में सभी दलों के प्रत्याशी जोर शोर से प्रचार प्रसार में लगे हूए हैं. कोई भी उम्मीदवार प्रचार प्रसार में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ रहा है.
12:07 AM. 15 Nov 2212:07 AM. 15 Nov
पटना बीएन कॉलेज में मारपीट
पटना बीएन कॉलेज से बड़ी खबर सामने आ रही है. एबीवीपी के छात्रों पर दिशा के छात्रों के साथ मारपीट करने का आरोप है. मारपीट के दौरान चार लोग घायल हो गये है. सभी घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. इधर, एनएसयूआई, जाप, राजद और जदयू ने इस घटना की निंदा की है.
12:07 AM. 15 Nov 2212:07 AM. 15 Nov
छात्र संघ चुनाव में ओवैसी की भी इंट्री
पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव में ओवैसी की भी इंट्री हो चुकी है. ओवासी की ने अपना एक कैंडिडेट चुनाव में उतारा है.
12:07 AM. 15 Nov 2212:07 AM. 15 Nov
जाप पार्टी से अध्यक्ष पद के लिए खड़े उम्मीदवार दीपांकर प्रकाश ने कहा कि छात्र-छात्रों को पटना में बन रहे मेट्रो में सफर करने की मुफ़्त व्यवस्था होनी चाहिए.
12:07 AM. 15 Nov 2212:07 AM. 15 Nov
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में वोट मांगने का सिलसिला जारी है. पप्पू यादव की पार्टी के उम्मीदवार वोट के लिए छात्राओं के कदमों में लेट जा रहे है. यहां देखें वीडियो…
12:07 AM. 15 Nov 2212:07 AM. 15 Nov
पटना वूमेंस कॉलेज के गेट पर जुटे छात्र संगठन के कार्यकर्ता
पटना वूमेंस कॉलेज के गेट के पास सुबह से ही छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई. प्रत्याशी और कार्यकर्ता अपने लिए छात्राओं से वोट मांगते दिख रहे हैं.
12:07 AM. 15 Nov 2212:07 AM. 15 Nov
मगध महिला कॉलेज के सामने छात्राओं के बीच चुनाव की चर्चा
मगध महिला कॉलेज के सामने छात्र संघ चुनाव का माहौल दिख रहा है. भारी संख्या में छात्र छात्राएं और प्रत्याशी जुटे हुए है. हर जगह छात्र संघ चुनाव की चर्चा हो रही है
12:07 AM. 15 Nov 2212:07 AM. 15 Nov
आज प्रत्याशियों की फाइनल सूची होगी जारी
आज 14 नवंबर को प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी होगी. 19 नवंबर को वोटिंग और इसके बाद तुरंत काउंटिंग होगी. प्रत्याशी अन्य चुनाव की तरह छात्र संघ चुनाव में भी उसी राजनीति को अपना रहे हैं.
12:07 AM. 15 Nov 2212:07 AM. 15 Nov
छात्र संघ चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज
PU Student Union Election को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने पूरी ताकत झोंक दी है. प्रत्याशी अपने जीत के लिए दिन- रात मेहनत कर रहे हैं. पटना विश्वविद्यालय में छात्र सुबह से ही चुनाव के लिए रणनीति बनाते दिखे.
4:17 PM. 14 Nov 224:17 PM. 14 Nov
छात्र संघ चुनाव में छात्राओं के वोट अहम
पटना विश्वविद्यालय चुनाव में छात्राओं के वोट अहम हैं, क्योंकि सबसे अधिक 5355 वोटर्स पटना वीमेंस कॉलेज में ही हैं.
मुख्य बातें
पटना यूनिवर्सिटी (PU Student Union Election) में छात्र संघ चुनाव को लेकर जनसपर्क तेज हो गया है. सभी प्रमुख संगठनों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को सेंट्रल पैनल के पदों पर उतारा है. इस बीच चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार भी तेजी से हो रहा है. वोटरों को लुभाने के लिए कहीं कॉलेज के विद्यार्थियों को पार्टी दी जा रही है तो कही जोर से जनसंपर्क अभियान चल रहा है. छात्र संघ चुनाव से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए बने रहे प्रभात खबर के साथ…