राष्ट्रपति चुनाव: द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के लिए जदयू के सात सांसद बने प्रस्तावक,ललन सिंह पहुंचे दिल्ली

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल होने के लिए जदयू अध्यक्ष ललन सिंह गुरुवार की देर शाम दिल्ली पहुंच गये. जदयू के अलावा केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के अलावा उनकी पार्टी रालोजपा के भी चार सांसद प्रस्तावक बनेंगे.

पटना. राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मौजूद रहेंगे. एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के लिए जदयू के सात सांसद प्रस्तावक भी बनेंगे. इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के अलावा, तिलेश्वर कामति, डॉ आलोक सुमन, चंद्रेश्वर चंद्रवंशी,संतोष कुशवाहा और दुलालचंद गोस्वामी के नाम हैं. श्री सिंह ने इसकी जानकारी दी.

जदयू अध्यक्ष ललन सिंह पहुंचे दिल्ली

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल होने के लिए जदयू अध्यक्ष ललन सिंह गुरुवार की देर शाम दिल्ली पहुंच गये. जदयू के अलावा केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के अलावा उनकी पार्टी रालोजपा के भी चार सांसद प्रस्तावक बनेंगे. बिहार भाजपा से उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के नामांकन के दौरान मौजूद रहने की सूचना है. द्रौपदी मुर्मू को बिहार से आने लोजपा रामविलास के सांसद चिराग पासवान ने भी समर्थन देने की घोषणा की है.

Also Read: विपक्ष ने बनायी रणनीति, एनडीए भी जवाब देने को तैयार, ‘अग्निपथ’ का कांग्रेस सदन के अंदर व बाहर करेगी विरोध
पशुपति पारस समेत रालोजपा के चार सांसद भी प्रस्तावक

रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय पशुपति कुमार पारस सहित उनकी पार्टी के चार सांसद राष्ट्रपति पद को लेकर घोषित एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के प्रस्तावक बने हैं. इनमें पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज, चौधरी महबूब अली कैसर और चंदन सिंह भी शामिल हैं. यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने दी. प्रस्तावक बनने के बाद श्री पारस ने सभी दलों से द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन मांगा.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >