जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए पांच उम्मीदवार घोषित किए

VIDEO: बिहार MLC चुनाव में जन सुराज का ऐलान, पांच सीटों पर प्रत्याशी तय, अब तीन नामों का इंतजार; जानें पूरी लिस्ट

जन सुराज ने बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए पांच उम्मीदवारों की घोषणा की है. संस्थापक प्रशांत किशोर ने रोजगार, शिक्षकों के वेतनमान और बाढ़ की स्थिति जैसे प्रमुख मुद्दों पर मतदाताओं से अपील की है.

Jan Suraaj MLC Candidates : बिहार विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के आगामी चुनाव को लेकर जन सुराज ने अपने पांच उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रविवार को उम्मीदवारों के नामों का एलान किया. पार्टी ने सारण शिक्षक, पटना शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, दरभंगा स्नातक और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी उतारे हैं. चुनाव आठ सीटों पर होना है, जिनमें चार शिक्षक और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.

रोजगार और वेतनमान को लेकर मतदाताओं से मुद्दों पर वोट की अपील

उम्मीदवारों की घोषणा से पहले प्रशांत किशोर ने अपने संबोधन में रोजगार, शिक्षकों के वेतनमान, पेंशन और शिक्षा संस्थानों की स्थिति जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जाति, धर्म और दल के बजाय रोजगार और वेतनमान जैसे मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान करना चाहिए.

उन्होंने वित्त रहित और वित्त पोषित शिक्षकों के लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष का भी उल्लेख किया. उनके अनुसार, शिक्षकों को अपने वेतनमान, पेंशन और अन्य मांगों को लेकर चुनाव में मुद्दों के आधार पर निर्णय लेना चाहिए.

बाढ़ को लेकर भी केंद्र सरकार पर उठाये सवाल

प्रशांत किशोर ने बिहार में बाढ़ की स्थिति का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार के नेताओं के पुराने बयानों और मौजूदा हालात के बीच तुलना की. उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के मुद्दों पर राजनीतिक दलों को जवाब देना चाहिए. उन्होंने सरकार की बाढ़ प्रबंधन और राहत व्यवस्था पर भी सवाल उठाये.

उन्होंने मतदाताओं से रोजगार, बेहतर वेतनमान, पेंशन और शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों को चुनावी निर्णय का आधार बनाने की अपील की. जन सुराज की ओर से उन्होंने अपने समर्थित उम्मीदवारों को चुनाव में समर्थन देने की भी बात कही.

सारण शिक्षक सीट से अफाक अहमद को दोबारा मौका

जन सुराज ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अफाक अहमद को फिर उम्मीदवार बनाया है. अफाक अहमद मौजूदा विधान परिषद सदस्य हैं और पार्टी ने उन्हें दोबारा मैदान में उतारने का फैसला किया है.

पटना शिक्षक सीट से दिव्या ज्योति

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दिव्या ज्योति को उम्मीदवार बनाया गया है. वह हाल में जन सुराज से जुड़ी हैं. यह सीट वर्तमान में जदयू के नीरज कुमार के पास है.

दरभंगा और कोसी से भी प्रत्याशी घोषित

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एसपी राय को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रवींद्र यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया है. कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीश रंजन चुनाव लड़ेंगे.

निर्वाचन क्षेत्रजन सुराज प्रत्याशी
सारण शिक्षकअफाक अहमद
पटना शिक्षकदिव्या ज्योति
दरभंगा शिक्षकएसपी राय
दरभंगा स्नातकरवींद्र यादव
कोसी स्नातकरजनीश रंजन

तीन सीटों पर उम्मीदवारों का एलान बाकी

जन सुराज ने फिलहाल पांच सीटों पर उम्मीदवार घोषित किये हैं. बाकी तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा बाद में की जानी है. पार्टी पहले ही सभी आठ शिक्षक-स्नातक सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह चुकी है.

विधान परिषद की इन आठ सीटों में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं. इन सीटों के कार्यकाल नवंबर में समाप्त होने वाले हैं और चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है.

Also Read : VIDEO: 2015 की चुनावी भिड़ंत से 2026 के MLC चुनाव तक, मोकामा में अनंत सिंह-नीरज कुमार की सियासी अदावत की पूरी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >