Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने सीएम सम्राट चौधरी के बयान पर पलटवार किया है. एक पॉडकास्ट के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर को बेचारा कहा था. इस पर प्रशांत किशोर ने कहा, हां मैं बेचारा हूं क्योंकि बिहार को बदलने के संकल्प के सामने कोई और चारा नहीं है.
प्रशांत किशोर ने दिया ये बयान
पीके ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें ‘बेचारा’ कहा है तो यह सही है. बिहार को छोड़कर जाने का कोई चारा नहीं है. प्रशांत किशोर के मुताबिक, बेचारा वह होता है जो जिसके पास कोई चारा नहीं होता है. ऐसे में बिहार को सुधारने के संकल्प के अलावा उनके पास कोई और चारा नहीं है. कोई दूसरा विकल्प नहीं है. इस तरह से प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जवाब दिया.
पॉडकास्ट में सीएम से पूछा गया था यह सवाल
एएनआई के पॉडकास्ट में सम्राट चौधरी ने बांकीपुर के नतीजे और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को लेकर भी खुलकर बात की. बांकीपुर उपचुनाव के दौरान प्रशांत किशोर की ओर से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर की गयी टिप्पणियों को लेकर भी सवाल पूछा गया था.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस पर सीएम ने व्यक्तिगत टिप्पणी से दूरी बनाने की बात कही. सम्राट चौधरी ने कहा था, 'वो बेचारा है, चलिए उसको करने दीजिए.' उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी व्यक्तिगत लड़ाई किसी से नहीं है. वह बिहार के विकास और काम करने के लिए आये हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई उनके खिलाफ कोर्ट जाता है तो उसे ऐसा करने का संवैधानिक अधिकार है.
बिहार में बाढ़ को लेकर सरकार पर किया हमला
विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर भी बातचीत की. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 20 सालों से एनडीए की सरकार है, इसके बावजूद लाखों की संख्या में लोग हर साल बाढ़ से तबाह होते हैं. इसकी वजह बताते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सत्ता में बैठे नेताओं और अधिकारियों के लिए यह कमाई का जरिया बनकर रह गया है.
Also Read:नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड का बदलेगा नाम? JDU के सांसद और मंत्री के बयान से चर्चा तेज
