पटना के बिहटा बाजार में पुलिस को मिला काला हिरण, वन विभाग के अधिकारी को दी सूचना

बिहटा थाने से कुछ ही दूरी पर बुधवार को संरक्षित श्रेणी के काले हिरण के बच्चे को बरामद किया गया. काले हिरण की बरामदगी बिहटा पुलिस ने छापेमारी के दौरान नया बाजार इलाके से की है.

पटना. बिहटा थाने से कुछ ही दूरी पर बुधवार को संरक्षित श्रेणी के काले हिरण के बच्चे को बरामद किया गया. काले हिरण की बरामदगी बिहटा पुलिस ने छापेमारी के दौरान नया बाजार इलाके से की है.

पुलिस ने हिरण को थाना लेकर आयी है. बिहटा पुलिस ने बताया कि हिरण की बरामदगी के संबंध में वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गयी है. वन विभाग के अधिकारी हिरण को ले जायेंगे.

पुलिस ने कहा कि यह जांच का विषय है कि इस प्रजाति का हिरण बिहटा बाजार इलाके में आया तो आया कहां से. अगर यह प्राकृतिक रूप से यहां पर मिल रहा है, तो अच्छी बात है, लेकिन अगर कोई चोरी छिपे इसे पाल रहा है गंभीर मामला है.

हिरण तस्करी के मामले भी हो सकते हैं, इसलिए इस बरामदगी के बाद इलाके में गहन जांच पड़ताल की जा रही है. गौरतलब है कि हिरण वह भी काला हिरण को पालना और उसका शिकार करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है. ऐसे में बीटा में मिलने वाला यही सवाल खड़ा करता है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >