बिहार में सोलर पैनल लगवाने में अब जीविका दीदियां करेंगी मदद, 25 लाख सोलराइजेशन का लक्ष्य तय

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना के तहत घरों में सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं. ऐसे में अब सोलर पैनल लगवाने में जीविका दीदियों की मदद ली जा सकेंगी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिजली योजना के लक्ष्य को तेजी से पूरा करने का आदेश दिया है.

PM Surya Ghar Yojana: बिहार में सोलर पैनल लगाए जाने को लेकर मिशन मोड में काम किया जा रहा है. सरकार ने पहले चरण में राज्य के 2.50 लाख आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छतों पर 1.1 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य तय किया है. इस बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर है कि इसके लिए वे जीविका दीदियों की मदद ले सकते हैं.

मुख्यमंत्री ने क्या दिया आदेश?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे लेकर आदेश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य पर तेजी से काम करें. जीविका दीदियों के माध्यम से 25 लाख सोलराइजेशन के लक्ष्य को पूरा करें. सौर ऊर्जा के क्षेत्र में महिलाओं, विशेषकर जीविका दीदियों को जोड़ें.

सीएम सम्राट ने यह भी कहा, सोलर पंप सहित सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं का लाभ किसानों और ग्रामीण परिवारों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें. जीविका से संबंधित योजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों के कार्य क्षेत्र के विस्तार को लेकर भी निर्देश दिया.

58 लाख गरीब परिवारों को फायदा

बिहार सरकार की योजना केवल ढाई लाख परिवारों तक सीमित नहीं है. आने वाले समय में राज्य के करीब 58 लाख गरीब परिवारों के घरों तक सौर ऊर्जा पहुंचाने का लक्ष्य है. इस तरह से टारगेट को पूरा करने के लिए हर दिन 2000 घरों में सोलर पैनल लगाए जाने की प्लानिंग की गई है.

योजना से जुड़ी जानकारी के लिए यहां विजिट करें

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के इच्छुक लोग योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पात्रता, सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए pmsuryaghar.gov.in पर विजिट किया जा सकता है. अधिकारियों ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे योजना की जानकारी लेकर इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं.

98 हजार तक की मिल रही सब्सिडी

सामान्य बिजली उपभोक्ताओं को भी सोलर प्लांट लगाने के लिए आर्थिक प्रोत्साहन दिया जा रहा है. तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के घरेलू सोलर प्लांट पर केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है. इसके अलावा बिहार सरकार ने तीन किलोवाट के प्लांट पर 20 हजार रुपये अतिरिक्त सहायता देने का निर्णय लिया है. इस तरह पात्र उपभोक्ता को कुल 98 हजार रुपये तक का अनुदान मिल सकता है.

Also Read:बिहार में आधी रात के बाद गंडक बराज में घटा जलप्रवाह, फिर भी पूरी तरह टला नहीं खतरा, 24 घंटे हो रही निगरानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >