Bihar Diwas 2025 पर देशभर से नेताओं का बिहारवासियों को बधाई संदेश, प्रधानमंत्री मोदी ने भी दी शुभकामनाएं

Bihar Diwas 2025: बिहार आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है. बिहार दिवस के इस खास मौके पर देश के तमाम बड़े नेतओं ने बिहारवासियों को खास बधाई दी है. सभी नेताओं ने अपने संदेश में बिहार के गौरव इतिहास की चर्चा की है. पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू से लेकर गृहमंत्री ने बिहार दिवस का बधाई संदेश दिया है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Diwas 2025: आज बिहार दिवस है. बिहार अपना 113वां स्थापना दिवस मना रहा है. प्रदेश के स्थापना दिवस पर तमाम बड़े नेताओं ने बिहारवासियों को बधाई संदेश दिया है. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने भी बिहारवासियों के लिए बड़ा मैसेज दिया है. उन्होंने शनिवार (22 मार्च, 2025) को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं.”

पीएम ने पोस्ट में आगे लिखा, “भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी है. हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र-बिंदु रहे अपने इस राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे.”

‘धरती ज्ञान और विकास का केंद्र बिहार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी एक्स के माध्यम से बिहारवासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं. बिहार की धरती प्राचीन काल से ही ज्ञान और विकास का केंद्र रही है. मेरा विश्वास है कि बिहार के निवासी अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प तथा परिश्रम के बल पर विकसित बिहार और विकसित भारत के निर्माण में अपना भरपूर योगदान देते रहेंगे.”

सब मिलकर बिहार को ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे: सीएम 

सीएम नीतीश ने भी सुबह-सुबह एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए प्रदेशवासियों को बिहार स्थापना दिवस की बधाई दी. उन्होंने लिखा, “बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं. विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं. हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे.”

‘सांस्कृतिक विरासत की भूमि बिहार’

गृहमंत्री अमित शाह ने भी सभी बिहारवासियों को ‘बिहार दिवस’ की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा, “ज्ञान, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की भूमि बिहार ने हमेशा देश को नेतृत्व और नई ऊर्जा प्रदान की है. इतिहास के गौरवशाली अध्यायों से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक, बिहार ने हर क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में NDA सरकार बिहार को प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है. प्रदेशवासियों की सुख, शांति और उन्नति की कामना करता हूं.”

ALSO READ: Bihar Diwas Special: एक बार फिर जीवित हुआ ज्ञान का भंडार ‘नालंदा विश्वविद्यालय’, बिहार बनेगा शिक्षा का वैश्विक केंद्र!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >