बेगूसराय में पिकअप वैन और ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

बेगूसराय में पिकअप वैन और ऑटो की भीषण टक्कर में एक अज्ञात महिला की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया.

बेगूसराय में पिकअप वैन और ऑटो की भीषण टक्कर में एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा ढाला स्थित NH-31 की है. इधर, मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों को सहयोग से अस्पताल भिजवाया.

मची चीख-पुकार, चालक फरार

हादसे के बाद घटना स्थल पर घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. इधर मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार केंद्र साहेबपुर कमाल भेजा. पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर थाने भेज दिया है. घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

एक अज्ञात महिला की हुई मौत

इस हादसे में एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य सभी घायलों को पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और मृतक महिला की शिनाख्त कराने में जुट गई. फिलहाल सभी घायलों का इलाज पीएचसी के अलावे शहर के अन्य निजी क्लीनिकों में जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >