मछली मारने के दौरान नदी में डूबा युवक, मौत

Patna News : मनेर थाना क्षेत्र के महिनावां गांव के समीप मछली के मारने के दौरान पैर फिसलने से सोन नदी के सोता में युवक की डूबने से मौत हो गयी.

प्रतिनिधि, मनेर

मनेर थाना क्षेत्र के महिनावां गांव के समीप मछली के मारने के दौरान पैर फिसलने से सोन नदी के सोता में युवक की डूबने से मौत हो गयी. मृतक के शव को ग्रामीणों के प्रयास के बाद बरामद कर लिया गया.

वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है. मनेर नगर परिषद क्षेत्र के महिनावां बिंद टोली निवासी 36 वर्षीय झुलावन महतो घर के थोड़ी दूर पर सोन नदी के सोता में मछली मार रहे थे. इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिर पड़े. आसपास किसी व्यक्ति के नहीं रहने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका, जिससे उनकी नदी में डूबने से मौत हो गयी. इधर विधायक भाई वीरेंद्र, रालोजपा नेता कामेश्वर यादव, राजद नेता रणवीर यादव ने पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया व सरकार से उचित मुवावजा की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >