दशहरा में दोस्त के साथ मेला घूमने गया युवक लापता, केस

विजयादशमी के दिन दोस्त के साथ मेला घूमने निकले एक युवक के सात दिनों के बाद भी घर नहीं लौटने का मामला प्रकाश में आया है.

मसौढ़ी . पिछले दिनों विजयादशमी के दिन दोस्त के साथ मेला घूमने निकले एक युवक के सात दिनों के बाद भी घर नहीं लौटने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में जहानबाद जिला के काको थाना के दमुहा ग्रामवासी अजीत कुमार के पिता राजकुमार चौधरी ने अपने पुत्र के साथ किसी अनहोनी की आशंका जता शनिवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर पुलिस ने अजीत कुमार के दोस्त सह धनरूआ थाना के सेवदहा ग्रामवासी मोहित कुमार को शाम में पूछताछ के लिए थाना लाया. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही थी. जानकारी के मुताबिक अजीत कुमार थाना के रहमतगंज निवासी अपनी बहन ममता कुमारी के घर पर रह काम करता था. प्राथमिकी के मुताबिक विजयादशमी के दिन वह अपनी बहन से यह कहकर घर से निकला कि रहमतगंज में ही अपनी नानी के घर पर रहनेवाला उसका दोस्त मोहित कुमार मेला घूमने के लिए उसे बुला रहा है. उसके बाद वह अपने दोस्त के साथ मेला घूमने चला गया. लेकिन फिर वह घर नहीं लौटा. पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी के आलोक में अजीत के दोस्त मोहित कुमार को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है और पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >