युवक को चाकू से गोदा, आरोपी गिरफ्तार

पटना सिटी. खाजेकलां थाना क्षेत्र के मच्छहरट्टा गली इमली पेड़ के नीचे नॉन भेज नहीं खिलाने से नाराज पड़ोसी युवक ने सागर कुमार उर्फ बौना पर चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया.

पटना सिटी. खाजेकलां थाना क्षेत्र के मच्छहरट्टा गली इमली पेड़ के नीचे नॉन भेज नहीं खिलाने से नाराज पड़ोसी युवक ने सागर कुमार उर्फ बौना पर चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया. पुलिस ने नागरिकों के सहयोग से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. जख्मी युवक का उपचार पीएमसीएच में चल रहा है. बताया जाता है कि मच्छरहट्टा मौरी गली निवासी कन्हाई प्रसाद का बेटा सागर उर्फ बौना और संतोष पटेल का बेटा आकाश बात कर रहे थे. इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई. इस दौरान आकाश ने पॉकेट में रखे चाकू से सागर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया. सागर खून से लथपथ होकर नीचे गिर गया. बताया जाता है कि आकाश सागर से कह रहा था कि मीट खिलाओ, इस पर सागर ने कहा की मीट कहां से लायें. इसी बात को लेकर हुए विवाद में यह घटना हुई. जख्मी युवक को परिजन व स्थानीय लोग उपचार के लिए श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल लाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया. बताया जाता है कि अधिक रक्त बहने की वजह से स्थिति गंभीर बनी है. खाजेकलां थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया. जो मच्छरहट्टा गली स्थित किराये के मकान में रहता था. थानाध्यक्ष के अनुसार विवाद की वजह जख्मी के बयान के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा. अदावत में घटना हुई है. पकड़े गये आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >