शादी में नाच के दौरान हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली

दनियावां. थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में रविवार की तड़के शादी समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के दौरान हर्ष फायरिंग की गयी.

दनियावां. थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में रविवार की तड़के शादी समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के दौरान हर्ष फायरिंग की गयी. फायरिंग में एक गोली नाच देखने आये युवक को लग गयी. जख्मी इस्माइलपुर गांव के ही मिथलेश प्रसाद का पुत्र दीपू कुमार है. उसे इलाज के लिए नगरनौसा अस्पताल में भर्ती किया गया. वहां से बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया. यहां से पटना भेज दिया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही मंगल चौहान की पुत्री की शादी थी. इसमें नाच प्रोग्राम चल रहा था. इस दौरान बराती हर्ष फायरिंग कर रहे थे. पिता ���े आरोप लगाया कि सुबह तीन बजे वह नाच देखने के लिए घर से निकला था. हर्ष फायरिंग के दौरान गोली उसकी कमर में लगी है. दनियावां थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें नहीं दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >