युवती के साथ कमरे में मिले युवक को पीटा

patna news: मसौढ़ी. धनरूआ थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात एक कमरे में दो प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में युवती के परिजनों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया.

मसौढ़ी. धनरूआ थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात एक कमरे में दो प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में युवती के परिजनों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया. इस बाबत एसडीपीओ-2 कन्हैया सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है, युवती के परिजन एक युवक को थाना पर लाकर दिये है. बताया जाता है कि युवती के परिजन गांव में चल रहे यज्ञ में शामिल होने गये थे. इसी का फायदा उठाकर युवक जो उसके पड़ोस में ही रहता है, युवती के घर में चला गया और दोनों कमरे में बंद हो गये.

इधर इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हो गयी और वे घर आकर दोनों को कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. थानाध्यक्ष शुभेन्द्र कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है और युवक-युवती के घर में पकड़ा गया है. उसे लोग लाकर थाना में दिये हैं. फिलहाल लिखित शिकायत नहीं दिये है, पुलिस लिखित शिकायत लेने की प्रक्रिया कर रही है.

मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म का आरोप

बिक्रम. रविवार को एक गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित के परिजन ने आरोप लगाया कि चिंचोढा गांव के 50 वर्षीय व्यक्ति ने जबरदस्ती कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया. घटना की सूचना 112 पर परिजनों ने दी. पुलिस युवती को मुक्त करा मेडिकल जांच के लिए पटना भेज दिया. जबकि आरोपी को पूछताछ के लिए थाने लायी है. बिक्रम थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को डायल 112 पर सूचना मिली थी पुलिस पीड़िता ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप गया है आरोपी से पूछताछ हो रही है.

छज्जा गिरने से महिला की मौत

दुल्हिनबाजार. रविवार की शाम थाना क्षेत्र के रकसिया गांव में छज्जा गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. गांव निवासी मिथलेश पासवान की 35 वर्षीय पत्नी जावन्ती देवी घर में मवेशियों के लिए चारा खलिहान से ढोकर रख रही थी. इसी बीच अचानक उसके ऊपर छज्जा गिर गया. जिसमें जावन्ती देवी को गहरी चोट लग गयी और उसकी मौत हो गयी. वहीं घटना के बाद पीड़ित के परिजनों के बीच कोहराम मच गया. जबकि शोकाकुल परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार के लिए पुनपुन नदी की ओर लेकर चले गये. इस संबंध में दुल्हिनबाजार पुलिस ने बताया कि इसकी सूचना किसी ने थाने में अभी तक नहीं दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >