मसौढ़ी. बकाया पैसा मांगने गयी महिला को पीटा

मेन रोड मोहल्ला निवासी अमित कुमार की पत्नी मीना देवी और उसके पुत्र को बकाया पैसे मांगने पर मारपीट कर घायल कर दिया

मसौढ़ी. थाना के मेन रोड मोहल्ला निवासी अमित कुमार की पत्नी मीना देवी और उसके पुत्र को बकाया पैसे मांगने पर नगर के पुरानी बाजार मुहल्ला निवासी रिंकू कुमार व उसकी पत्नी रूबी देवी ने मारपीट कर घायल कर दिया. घटना सोमवार की शाम की है. इस संबंध में मीना देवी ने रिंकू कुमार और उसकी पत्नी रूबी देवी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पांच साल पूर्व मीना देवी ने रूबी देवी को कर्ज के रूप में 42,500 रुपये दिया था. आरोप है कि कर्ज की राशि मांगने पर रूबी देवी हमेशा उसे टहला दिया करती थी. सोमवार की शाम जब मीना देवी उसके घर पहुंची तो आरोप है कि रूबी देवी ने अपने पति को बुलवाकर उसकी पिटाई करवा दी और धमकी दे घर से भगा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >