Vande Bharat Sleeper: पटना-दिल्ली के बीच कब से चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन? फुल कंफर्ट के साथ सफर का मिलेगा एक्सपीरियंस

Vande Bharat Sleeper: पटना और दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत जून से हो सकेगी. जिसके बाद बिहार के लोग भी पूरे कंफर्ट के साथ सफर का मजा ले सकेंगे. जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के रैक का निर्माण चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया जा रहा है.

Vande Bharat Sleeper: बिहार के लोग जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर का मजा ले सकेंगे. इस ट्रेन को जून महीने तक चलाए जाने की संभावना जताई जा रही है. रेलवे बोर्ड की माने तो, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के रैक का निर्माण इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया जा रहा है. इस रैक के मई या फिर जून महीने में पटरी पर आने की संभावना जताई जा रही है.

इस स्टेशन से गुजरेगी वंदे भारत स्लीपर

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पटना–दिल्ली रूट पर चलाने की योजना है. पटना जंक्शन से चलकर यह ट्रेन डीडीयू जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल पर इसका स्टॉपेज होगा. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेन तेजस राजधानी एक्सप्रेस से भी कम समय में दिल्ली पहुंच सकती है. इससे न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि रात के समय सफर करने वाले पैसेंजरों को भी बड़ी राहत मिलेगी.

जानिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की खासियत

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की खासियत की बात करें तो, इसमें टोटल 16 कोच होंगे. AC3 के 11, AC2 के 4 और AC1 का 1 कोच. टोटल 827 सीटों में AC3 में 611, AC2 में 188 और AC1 में 24 सीटें होंगी. लेकिन यह भी बताया जा रहा है कि मांगें बढ़ने पर कोच की संख्या बढ़ाई जा सकती है. इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भी कई सारे यूनिक सिस्टम हैं. सबसे खास बात तो यह है कि इसमें सुरक्षा कवच लगा है. हादसे की आशंका होते ही कवच सिस्टम ट्रेन को रोक देता है.

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इंटीरियर डिजाइन

इस ट्रेन के इंटीरियर डिजाइन की बात करें तो, USB-इंटीग्रेटेड रीडिंग लैंप, रियल-टाइम पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम, हाई-स्पीड Wi-Fi और इंफोटेनमेंट स्क्रीन, टच-फ्री बायो-वैक्यूम टॉयलेट्स, AC1 में गर्म पानी के शावर, ऊपरी बर्थ तक पहुंचने के लिए एर्गोनोमिक सीढ़ियां और PRM-फ्रेंडली टॉयलेट के साथ कई अन्य तरह की फैसिलिटी है जो एक होटल के जैसा अनुभव देगा.

Also Read: Ration Card Bihar: बिहार के 52.22 लाख लोगों के राशन कार्ड से हटेंगे नाम, जानिए क्या है बड़ी वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >