Weather Update: पटना में आज उमस करेगी परेशान, दोपहर बाद बदलेगा मौसम; बिहार के 12 जिलों में IMD का अलर्ट

पटना में आज सुबह से धूप खिली है, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. मौसम विभाग ने दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है, वहीं 12 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.

Patna Weather Update : पटना में रविवार की सुबह खिली धूप के साथ हुई है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम का मिजाज बदल सकता है. राजधानी में आज लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है. मौसम विभाग ने दोपहर तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है. पटना में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

सुबह से ही है गर्मी का असर

सुबह से धूप निकलने के कारण गर्मी का असर महसूस हो रहा है. हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दोपहर बाद आसमान में बादल छा सकते हैं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. बारिश होने के बावजूद उमस से तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है.

उत्तर बिहार में बारिश तो दक्षिण बिहार में धूप

बिहार में फिलहाल मौसम का असर अलग-अलग इलाकों में अलग नजर आ रहा है. उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां जारी हैं, जबकि दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में लोगों को धूप और उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें

इस बीच आज 12 जिलों में मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 5 जिलों में ऑरेंज जबकि 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है.

IMD Alert

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में येलो अलर्ट

शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली और समस्तीपुर के लिए येलो अलर्ट जारी की गई है.

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. इसके अलावा कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.

सांकेतिक तस्वीर

24 घंटे में ज्यादातर जिलों में नहीं हुई बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधि कमजोर रही. एक-दो स्थानों को छोड़ दें तो किसी भी जिले में खास बारिश दर्ज नहीं की गई. कई इलाकों में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, वहीं कुछ जगहों पर धूप और छांव का दौर चलता रहा.

पटना के अलावा कई जिलों में दिखा मौसम में उतार-चढ़ाव

पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, गयाजी, मोतिहारी, दरभंगा समेत कई जिलों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. कभी आसमान में बादल छाए तो कुछ देर बाद धूप निकल आई. इस दौरान राज्य के कई जिलों के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

अगले दो दिनों तक जारी रहेगा मौसम का उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है. 17 अगस्त को दक्षिण बिहार के कई जिलों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. वहीं उत्तर बिहार और सीमांचल के जिलों में मॉनसून की सक्रियता बनी रहने की संभावना है.

18 अगस्त को भी कई इलाकों में मौसम खराब रहने का अनुमान है. पश्चिम चंपारण, सीवान और सारण के साथ उत्तर और दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में भी बारिश और वज्रपात की स्थिति बन सकती है. ऐसे में अगले दो दिनों के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है.

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवा का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार में बारिश की गतिविधियों पर बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी वाली हवाओं और कम दबाव के क्षेत्र का असर बना हुआ है. उत्तर और पश्चिम बिहार में इसकी सक्रियता ज्यादा होने के कारण इन इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है.

मॉनसून ट्रफ लाइन के उत्तर-पश्चिम हिस्से में मजबूत रहने के कारण उत्तर बिहार में बारिश की गतिविधियां अधिक देखने को मिल रही हैं. इसके उलट दक्षिण बिहार में मॉनसून कमजोर रहने से कई जिलों में बारिश कम हो रही है और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.

फिलहाल पटना में धूप और उमस के बीच दोपहर बाद मौसम बदलने की संभावना है. वहीं उत्तर बिहार के अलर्ट वाले जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

Also Read-- Weather Update: पटना में अगले 2-3 घंटे में होगी भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी; बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >