Video: तेजस्वी के बेटे इराज को आशीर्वाद देने राबड़ी आवास पहुंचे किन्नर, लालू-राबड़ी के सामने खूब किया डांस

Lalu Family: पटना में राबड़ी आवास पर शुक्रवार को किन्नरों का पारंपरिक अंदाज देखने को मिला, जब वे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बेटे इराज को राबड़ी आवास आशीर्वाद देने पहुंचे. ढोल-नगाड़ों के साथ उन्होंने इराज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और तेजस्वी को जल्द मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद भी दिया.

Lalu Family: पटना में शुक्रवार को राबड़ी आवास एक बार फिर खुशियों से सराबोर हो उठा. मौका था नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बेटे इराज लालू यादव को आशीर्वाद देने का. इस खास मौके पर शहर के कई किन्नर अपने पारंपरिक अंदाज में बधाई देने पहुंचे. ढोलक की थाप, तालियों की गूंज और मंगल गीतों से माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया.

किन्नरों ने इराज को गोद में लेकर दिया आशीर्वाद

किन्नरों ने नन्हें इराज को गोद में लेकर आशीर्वाद दिया और उसकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की. साथ ही, तेजस्वी यादव के लिए भी दुआएं दीं. एक किन्नर ने कहा, “हमारे आशीर्वाद से इराज खूब फूले-फलेगा, और तेजस्वी बाबू जल्द मुख्यमंत्री बनेंगे.” जब किन्नरों से पूछा गया कि उन्हें क्या मिला, तो वे मुस्कुरा उठीं और कहा, “लालू जी ने जो दिया, वही बहुत है. हमें उनका प्यार मिला, आशीर्वाद मिला, यही हमारे लिए सबसे बड़ी बात है.”

45 दिन बाद बेटे इराज के साथ पटना लौटे तेजस्वी

गौरतलब है कि 45 दिन बाद गुरुवार को तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री यादव, बेटी कात्यायनी और बेटे इराज के साथ पटना लौटे हैं. उनके स्वागत में समर्थकों और आरजेडी कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. अब जन्म के बाद पहली बार नन्हे इराज को देखने और आशीर्वाद देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है.

Also Read: बिहार के इस चमत्कारी मंदिर का रातों-रात बदल गया था द्वार, ब्रह्मा ने की थी शिवलिंग की स्थापना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >