डिप्टी सीएम विजय चौधरी बोले- नीतीश कुमार जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता, उन्हीं की नीतियों पर चलेगी सरकार

Bihar Politics: उपमुख्यमंत्री बनने के बाद विजय चौधरी ने कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें नीतीश कुमार के भरोसे की वजह से मिली है. उनके जैसा कोई दूसरा नेता नहीं हो सकता. विजय चौधरी ने स्पष्ट किया कि सरकार नीतीश कुमार की नीतियों और विकास मॉडल पर ही आगे बढ़ेगी.

Bihar Politics: पटना के लोकभवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. उनके साथ दो उपमुख्यमंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई. इस मौके पर कई बड़े नेता और अधिकारी मौजूद रहे. जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. दोनों नेताओं का लंबे समय से बिहार की राजनीति में बड़ा अनुभव रहा है.

विजय चौधरी ने जताया नीतीश कुमार पर भरोसा

शपथ लेने के बाद विजय चौधरी ने कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें नीतीश कुमार के भरोसे की वजह से मिली है. उन्होंने साफ कहा कि नीतीश कुमार जैसा कोई दूसरा नेता नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए जो रास्ता, नीतियां और कार्यक्रम नीतीश कुमार ने बनाए हैं, उसी पर आगे काम किया जाएगा. उनके मुताबिक, सरकार में किसी तरह का भ्रम नहीं है और सभी दल मिलकर आगे बढ़ेंगे.

‘नीतीश मॉडल’ पर ही चलेगी सरकार

विजय चौधरी ने कहा कि बिहार का विकास मॉडल वही रहेगा, जिसमें नीतीश कुमार की सोच और भाजपा दोनों शामिल हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार से बहुत कुछ सीखा है और उसी अनुभव के आधार पर सरकार काम करेगी.

बिजेंद्र यादव का बयान भी चर्चा में

डिप्टी सीएम बने बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. जेडीयू नेता निशांत कुमार के शपथ समारोह में शामिल नहीं होने पर उन्होंने कहा कि यह उनका निजी फैसला है कि वे राजनीति में आएंगे या नहीं. वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि पहले यह देखना चाहिए कि वे खुद किस पृष्ठभूमि से आए हैं.

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही बिहार में एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत हो गई है. पहली बार भाजपा के नेतृत्व में राज्य की कमान संभाली गई है, जिससे लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं.

Also Read: सुशील मोदी ने सम्राट को दिलाई थी BJP में एंट्री, 9 साल में ऐसे तय किया मुख्यमंत्री पद तक का सफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >