सेतु पर खराब हुआ वाहन से फिर लगा जाम

patna news: पटना सिटी. महात्मा गांधी सेतु पर हाजीपुर से पटना आने वाले पूर्वी लेन पर हाजीपुर की तरफ एक लोडेड मालवाहक वाहन खराब हो गया.

पटना सिटी. महात्मा गांधी सेतु पर हाजीपुर से पटना आने वाले पूर्वी लेन पर हाजीपुर की तरफ एक लोडेड मालवाहक वाहन खराब हो गया. सेतु पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों की मानें तो हाजीपुर की तरफ पाया संख्या नौ के बाद लोडेड मालवाहक वाहन खराब हो गया था. वाहन स्टार्ट नहीं हो रहा था. इसी बीच जाम की स्थिति बनने लगी. इस दौरान यातायात पुलिस ने रॉड की मदद से आ रहे ट्रक के वाहन को जोड़ कर धक्का दिलवाया. जिसके बाद वाहन स्टार्ट हुआ. इस वजह से लगभग एक घंटे तक सेतु पर हाजीपुर से पटना आने वाले लेन पर जाम की स्थिति बनी रही. वाहन के स्टार्ट होते ही खराब वाहन को आगे रवाना किया गया. इसके बाद धीरे-धीरे वाहनों का परिचालन सामान्य किया गया. सेतु पर सुबह व शाम को वाहनों का दबाव शुक्रवार को भी दिखा. सेतु पर पटना से हाजीपुर जाने वाले और हाजीपुर से पटना आने वाले मार्ग पर वाहनों का दबाव कायम रहने की स्थिति में रुक-रुक कर जाम की समस्या हो रही थी. यात्रियों की पीड़ा यह थी कि सेतु को पार करने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लग रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >