यूपीएससी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2845 अभ्यर्थी सफल

यूपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.

पटना. यूपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. गौरतलब है, मुख्य परीक्षा 20-29 सितंबर तक आयोजित की गयी थी. मुख्य परीक्षा में 2845 कैंडिडेट सफल हुए हैं. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता पायी है कि वे सभी व्यक्तित्व, साक्षात्कार में शामिल होने के पात्र हैं. व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के लिए पात्र उम्मीदवार जिन्होंने इस परीक्षा में सफलता पायी है, उन सभी को साक्षात्कार शुरू होने से पहले अपना विस्तृत आवेदन पत्र-II (डीएएफ-II) भरकर जमा करना होगा. डीएएफ 13 से 19 दिसंबर तक भर कर जमा करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >