लंदन निवासी के घर में चोरी करने गये दो चोरों को खंभे से बांध कर पीटा

नोहसा स्थित उस्मान नगर कॉलोनी में गुरुवार की रात चोरी की कोशिश करते दो चोरों को लोगों ने बांध कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया

प्रतिनिधि, फुलवारीशरीफ

नोहसा स्थित उस्मान नगर कॉलोनी में गुरुवार की रात चोरी की कोशिश करते दो चोरों को लोगों ने बांध कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया. लंदन निवासी डॉ शाकिर नज़की के बंद मकान में घुसने की कोशिश कर रहे दो चोरों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया.

गुरुवार की रात करीब 2 बजे कॉलोनी के कुछ लोगों ने ताला तोड़ने की आवाज़ सुनी. आसपास के लोगों ने एक-दूसरे को कॉल कर मौके पर पहुंचना शुरू किया. चारों तरफ से लोगों ने घर को घेर लिया और दोनों चोरों को पकड़कर पिलर से बांध दिया. इसके बाद उनकी जमकर पिटाई की. इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों चोरों को हिरासत में लिया. थानाध्यक्ष गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में एक मोहम्मद सोनू भागलपुर का रहने वाला है. दूसरा मोहम्मद नसीम पटना सिटी के मुसल्लहपुर हाट का निवासी है. दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >