Bihar DGP: बिहार पुलिस में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. डीजीपी विनय कुमार ने 32 आईपीएस अधिकारियों को अलग-अलग जिलों का प्रभारी बनाया है. इन अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने-अपने जिलों में थानों का निरीक्षण करें, जांच प्रक्रिया को तेज करें और गंभीर मामलों में जल्दी ट्रायल कराएं.
कानून व्यवस्था सुधारने पर फोकस
इन अधिकारियों को खास तौर पर अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की जांच तेज करने और स्पीडी ट्रायल कराने की जिम्मेदारी दी गई है. इसका मकसद है कि अपराधियों पर जल्दी कार्रवाई हो और आम लोगों को न्याय समय पर मिल सके. साथ ही थानों की काम करने के तरीके पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी.
किस अधिकारी को मिला कौन सा जिला
इस फैसले के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को अहम जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. एडीजी एनएच खान को पटना, आईजी मनोज कुमार को वैशाली, एडीजी अमित कुमार जैन को सारण और बक्सर, आईजी संजय कुमार को मुजफ्फरपुर और एडीजी रविन्द्रण शंकरन को गया का जिम्मा दिया गया है. इसके अलावा नालंदा, भोजपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुंगेर, गोपालगंज, सिवान, पूर्णिया समेत कई जिलों में भी अलग-अलग अधिकारियों को तैनात किया गया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पूरे बिहार में सख्ती बढ़ने के संकेत
इस नए फैसले से साफ है कि सरकार और पुलिस प्रशासन अब कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त मूड में है. जिलों में सीधे वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी से कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि इससे अपराध पर लगाम लगेगी और लोगों का भरोसा पुलिस व्यवस्था पर और मजबूत होगा.
इसे भी पढ़ें: चारों सदनों के सदस्य बनने वाले दूसरे नेता बने नीतीश, इस दिन दे सकते हैं सीएम पद से इस्तीफा
बिहार में जमीन मापी में बड़ा बदलाव, नई समयसीमा और प्रक्रिया तय, सात दिनों में पूरा होगा काम
