सड़क पर लूटपाट की फिराक में रहे दो बदमाश गिरफ्तार

सचिवालय थाने की पुलिस ने फुलवारशरीफ पुलिस के सहयोग से वल्लमीचक में छापेमारी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.

पटना. सचिवालय थाने की पुलिस ने फुलवारशरीफ पुलिस के सहयोग से वल्लमीचक में छापेमारी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. इन लोगों के पास से दो पिस्टल व तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया है. पकड़े गये बदमाशाें में बिहटा के सिकरिया निवासी छोटू कुमार व फुलवारीशरीफ वल्लमीचक निवासी सोनू कुमार हैं. पुलिस को इनके तीसरे साथी रीतेश कुमार की तलाश है. रीतेश, सोनू व छोटू मिल कर सड़क पर लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. लेकिन पुलिस को सूचना मिल गयी और फिर वल्लमीचक में महेंद्र प्रसाद के मकान में छापेमारी की गयी. सोनू व छोटू उस मकान में किराया पर रहते थे और हथियार के बल पर लूटपाट करते थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >