Traffic Route Changed: राजधानी पटना में GPO से आर ब्लॉक तक और अटल पथ सर्विस लेन पर गाड़ियां नहीं चलेगी. जीपीओ से आर ब्लॉक गोलंबर फ्लाईओवर रूट पर रविवार की रात से यातायात नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. फ्लाईओवर के रखरखाव और आवश्यक निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन ने इस रूट पर रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक गाड़ियों के चलने पर रोक लगा दी है.
27 मई तक जारी रहेगा प्रतिबंध
फ्लाईओवर के दक्षिणी लेन पर करीब 660 मीटर की लंबाई में आवश्यक निर्माण कार्य कराया जाना है. निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा को लेकर यह डायवर्जन 17 से 27 मई तक जारी रहेगा. प्रतिबंध का समय हर रोज रात 12:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है.
रात को ठीक 12:00 बजते ही इस रूट पर गाड़ियों के आवागमन पर पूरी रोक लगा दी जाएगी. इसके बाद सुबह 5:00 बजे से पहले तक किसी भी गाड़ी को इस प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी. सुबह 5:00 बजे के बाद ही इस लेन को दोबारा सामान्य यातायात के लिए खोला जाएगा.
अटल पथ के सर्विस लेन पर से गाड़ियों के चलने पर रोक
बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) की ओर से दीघा-कंकड़बाग सीवरेज परियोजना के तहत पाटलिपुत्र अंचल में ट्रैफिक व्यवस्था में अस्थाई बदलाव किया गया है. यह बदलाव मॉनसून से पहले सीवरेज के काम को तेजी से पूरा करने के लिए किया गया है. नई ट्रैफिक व्यवस्था 18 से 30 मई तक लागू रहेगी. इससे पहले पाटलिपुत्र अंचल इलाके के कुछ प्रमुख रूटों पर सामान्य गाड़ियों के परिचालन को अस्थाई रूप से रोका गया है.
यह होगा वैकल्पिक रूट
राजीवनगर अंडरपास के पास स्थित बियाडा गेट से गाड़ियों का आवागमन निर्धारित डेट तक बंद रहेगा. गाड़ियों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में बियाडा रोड होते हुए अटल पथ का उपयोग करना होगा. जबकि राजीव नगर अंडरपास से एएन कॉलेज तक अटल पथ के सर्विस लेन में भी वाहनों का परिचालन अस्थाई रूप से प्रतिबंधित किया गया है.
Also Read: बिहार में 2 दिनों तक झुलसाएगी गर्मी, 44 पार हो सकता है पारा, जानिए कब से होगी बारिश
