ट्रैक्टर ने अधेड़ को कुचला, लोगों ने आगजनी कर जाम की सड़क

दानापुर. शाहपुर थाना क्षेत्र के उसरी चौक के पास शुक्रवार की देर शाम बेलगाम ट्रैक्टर ने सड़क पार कर रहे अधेड़ को कुचला दिया है.

दानापुर. शाहपुर थाना क्षेत्र के उसरी चौक के पास शुक्रवार की देर शाम बेलगाम ट्रैक्टर ने सड़क पार कर रहे अधेड़ को कुचला दिया है. इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान मनेर के सराय निवासी 45 वर्षीय काशी राय के रूप में हुई है. घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने दानापुर -शिवाला मार्ग को उसरी चौक पर आगजनी कर जाम कर प्रदर्शन किया. लोग प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी कर रहे थे. वे आश्रितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. जाम के कारण आवागमन बाधित हो गया. जाम कर रहे लोगों को समझाने गयी पुलिस को भी भगा दिया. इधर पुलिस ने ट्रैक्टर समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार आंनद ने बताया कि उसरी चौक के पास सड़क पार करने के दौरान ट्रैक्टर चालक ने काशी राय को धक्का मार दिया. इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जाम कर रहे लोगों को समझाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >