लूटपाट करने वाले तीन किशोर गिरफ्तार, दो की तलाश में छापेमारी

patna news: पटना सिटी. अगमकुआं थाना पुलिस ने लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तीनों किशोर हैं.

पटना सिटी. अगमकुआं थाना पुलिस ने लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तीनों किशोर हैं.एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि गौरीचक के बेलदारी चक निवासी पीड़ित संजीत कुमार के साथ महात्मा गांधी नगर मुहल्ले में पांच हजार रुपये, लैपटॉप, मोबाइल, घड़ी हेडफोन समेत अन्य सामान बुधवार को तड़के लूट लिया था. पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज हुई. मामले में उनके निर्देशन में गठित टीम ने कार्य करते हुए 24 घंटे के अंदर लूट में शामिल तीन किशोरों को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार तीनों किशोर के पास से पुलिस ने दो लैपटॉप बैग के साथ, तीन मोबाइल फोन के साथ अन्य सामान बरामद किया गया.

एएसपी ने बताया कि मामले में एक किशोर और एक अप्रथामिकी अभियुक्त फरार है. जिसकी तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है.

बताते चलें कि पीड़ित संजीत बुधवार को तड़के औरंगाबाद से पटना स्टेशन आया. वहां से वो घर जाने के लिए निकला. महात्मा गांधीनगर के पास तीन चार की संख्या में रहे बदमाशों ने घेर लिया और हथियार के बल पर बैग छीन लिया.

इ- रिक्शा चोरी कर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ा

फुलवारीशरीफ. रामकृष्णा नगर इलाके में आधी रात इ-रिक्शा चोरी कर भाग रहे चोर को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. उसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इ-रिक्शा को मलिक को सौंप दिया गया. रामकृष्णा नगर थानाध्यक्ष आशुतोष ने बताया कि पश्चिमी रामकृष्णा नगर इलाके में आधी रात इ- रिक्शा चुरा कर भाग रहे एक व्यक्ति को लोगों ने दौड़ा कर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गये बदमाश व्यक्ति का नाम रोहित है. फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है. यह पता लगाया जा रहा है कि पहले भी किसी अपराधी घटना में शामिल रहा है या नहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >