पुलिस पर हमला मामले में तीन धराये

patna news: दानापुर. 13 मार्च को अकिलपुर पुलिस पर हमला मामले में बुधवार की रात छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार सतेंद्र राय, बबलू राय व अमित कुमार पुरानी पानापुर निवासी हैं.

दानापुर. 13 मार्च को अकिलपुर पुलिस पर हमला मामले में बुधवार की रात छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार सतेंद्र राय, बबलू राय व अमित कुमार पुरानी पानापुर निवासी हैं. थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि 13 मार्च की रात पुरानी पानापुर में शराब की बिक्री की सूचना मिली. इस पर पुलिस दलबल सहित छापेमारी की गयी. इस दौरान शराब तस्करों ने पुलिस बल के साथ हाथापाई की और पुलिस गाड़ी का शीशा फोड़ दिया था. उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस पदाधिकारी के बयान पर नामजद और अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था.

एसपी के निर्देश पर बुधवार की रात पुरानी पानापुर गांव में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बाकी फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं गांव वालों का कहना है कि पुलिस ने निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मरचा मरची रोड पर लेन-देन के विवाद में मारपीट

पटना सिटी. बाइपास थाना के मरचा मरची रोड में रुपये के लेन-देन के विवाद में मारपीट हुई है. दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गयी है. समस्तीपुर के विभूतिपुर नरहन गांव निवासी ललित कुमार ने पुलिस को बताया है कि वह रुपसपुर थाना के रामजयपाल रोड स्थित अर्पणा बैंक कॉलोनी में रहता है. कार्यस्थल पर बातचीत के लिए आया था. इसी दौरान वहां पर ठेकेदार मो अवतर से भेंट हुई. उससे पुराने लेन-देन के हिसाब पर बात करनी चाही, तो बहस करते हुए उसे और पार्टनर निरपेंद्र कुमार के साथ मारपीट की. मारपीट में मो अवतर के साथ कार्य करने वाले मजदूर भी शामिल थे. पुलिस ने बताया कि मो अवतर की ओर से भी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >