Patna News : मेट्राे टनल हादसे में घायल तीसरे मजदूर की भी माैत, निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

पटना विवि के पास मेट्राे टनल में लाेकाेमोटिव मशीन के ब्रेक फेल हाेने से घायल तीसरे मजदूर श्याम राम की भी माैत हाे गयी. 28 अक्तूबर की रात हुए इस हादसे में माैके पर दो मजदूरों की मौत हो गयी थी.

संवाददाता, पटना: पटना विवि के पास मेट्राे टनल में लाेकाेमोटिव मशीन के ब्रेक फेल हाेने से गंभीर रूप से घायल तीसरे मजदूर श्याम राम की भी माैत हाे गयी. घटना के बाद उसका पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान सात नवंबर काे उसकी माैत हाे गयी. 28 अक्तूबर की रात की रात यह हादसा हुआ था. माैके पर लाेकाे ऑपरेटर विजय बेहरा और हेल्पर मनाेज बेहरा की माैत हाे गयी थी. घटना में कुल सात लाेग घायल हुए थे. इन्हीं में से छह काे घटना के रात ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी, लेकिन श्याम का इलाज फोर्ड हॉस्पिटल चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गयी. श्याम की माैत हाेने के बाद पुलिस ने पाेस्टमार्टम कराया और परिजनाें काे साैंप दिया. उसके बाद मेट्राे की ने श्याम की पत्नी के खाते में दाे लाख रुपये का मुआवजा देने के साथ ही शव काे मेट्राे की गाड़ी से गांव भेज दिया. इस मामले में पीरबहाेर थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है. इस हादसे के बाद जिला प्रशासन ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनायी थी. वहीं, मेट्राे की ओर से दावा किया गया था कि मेट्राे प्रशासन भी अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है. खास बत यह है कि किसी की रिपाेर्ट अब तक नहीं आयी है, जबकि घटना के 11 दिन हाे बीत चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >