पटना मेट्रो हादसे में घायल तीसरे मजदूर की भी मौत, ब्रेक फेल होने से तीन मजदूरों पर चढ़ा था लोको पिकअप

Patna Metro Hadsa: पटना विवि के पास मेट्राे टनल में लाेकाेमोटिव मशीन के ब्रेक फेल हाेने से गंभीर रूप से घायल तीसरे मजदूर श्याम राम की भी माैत हाे गयी. घटना के बाद उसका पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था.

Patna Metro Hadsa: पटना विवि के पास मेट्राे टनल में लाेकाेमोटिव मशीन के ब्रेक फेल हाेने से गंभीर रूप से घायल तीसरे मजदूर श्याम राम की भी माैत हाे गयी. घटना के बाद उसका पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. लेकिन इलाज के दौरान सात नवंबर काे उसकी माैत हाे गयी.

बता दें कि, 28 अक्टूबर की रात की यह हादसा हुआ था. माैके पर ही लाेकाे ऑपरेटर विजय बेहरा और हेल्पर मनाेज बेहरा की माैत हाे गयी थी. घटना में कुल सात लाेग घायल हुए थे. इन्हीं में से छह काे घटना के रात ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी, लेकिन श्याम का इलाज फोर्ड हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गयी.

मेट्रो कंपनी ने दिया 2 लाख का मुआवजा

श्याम की माैत हाेने के बाद पुलिस ने पाेस्टमार्टम कराया और परिजनाें काे साैंप दिया. उसके बाद मेट्राे कंपनी ने श्याम की पत्नी के खाते में दाे लाख रुपये का मुआवजा देने के बाद शव काे मेट्राे की गाड़ी से गांव भेज दिया. इस मामले में पीरबहाेर थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है.

Also Read: कैसे हुआ शारदा सिन्हा का निधन? जानिए दिल्ली AIIMS ने क्या बताया वजह…

घटना के 11 दिन बाद भी नहीं आई रिपोर्ट

इस हादसे के बाद जिला प्रशासन ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनायी थी. वहीं, मेट्राे की ओर से दावा किया गया था कि मेट्राे प्रशासन भी अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है. खास बत यह है कि किसी की रिपाेर्ट अब तक नहीं आयी है, जबकि घटना के 11 दिन बीत चुके हैं.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >