स्कूल की खिड़की काटकर चोरी, 8 मॉनिटर-6 CPU समेत तीन लाख का सामान ले गये चोर

खुसरूपुर के एक सरकारी स्कूल में रात में अज्ञात चोरों ने खिड़की काटकर लाखों रुपये के कंप्यूटर और अन्य उपकरण चुरा लिए. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और रात्रि प्रहरी की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

Patna Crime News : पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के निर्मलीचक स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने खिड़की काटकर करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया. चोर विद्यालय से आठ मॉनिटर, छह सीपीयू, दो यूपीएस, एक इनवर्टर, नौ छोटी बैटरी और एक प्रिंटर लेकर फरार हो गये. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

सुबह स्कूल खुलने पर हुई चोरी की जानकारी

चोरी की जानकारी मंगलवार की सुबह उस समय हुई, जब विद्यालय की रसोइया स्कूल पहुंची. कमरे का गेट खोलने के बाद उसकी नजर कटी हुई खिड़की पर पड़ी. अंदर जाकर देखने पर कंप्यूटर और अन्य सामान गायब मिले. इसके बाद विद्यालय प्रशासन को घटना की सूचना दी गयी.

विद्यालय परिसर में दो स्कूल संचालित होते हैं. इनमें उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय और उत्क्रमित मध्य विद्यालय शामिल हैं.

पुलिस ने शुरू की जांच

उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह विद्यालय खुलने के बाद चोरी की जानकारी मिली. चोरी हुए सामानों की सूची तैयार कर स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दी गयी है.

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे और घटनास्थल की जांच की. पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की. थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरी गये सामान को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नवीन कुमार

नवीन कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. फोटोग्राफी में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >