मॉर्निंग वाक पर निकली महिला सिपाही की स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत

मॉर्निंग वाक पर सहेली के साथ निकली एक महिला सिपाही की सोमवार को स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत हो गई.

मॉर्निंग वाक पर सहेली के साथ निकली एक महिला सिपाही की सोमवार को स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि महिला सिपाही अपनी सहेली की साथ सुबह में मॉर्निंग वाक पर गई थी. इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि महिला सिपाही के सीने की हड्डी टूट गई. पोस्टमार्टम के दौरान उसके लिवर में भी फ्रैक्चर मिला है. महिला सिपाही का नाम प्रियंका कुमारी है.

25 साल की प्रियंका पूर्णिया के सिमरिया की मूल निवासी थी. महज दो महीने पहले ही इसकी शादी हुई थी. बहू के एक्सीडेंट की खबर मिलने के बाद पीएमसीएच पहुंचे ससुर प्रेम प्रसाद सिंह के अनुसार सात जुलाई को ही प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले उनके बेटे सागर के साथ प्रियंका की शादी हुई थी. 2018 में वह बिहार पुलिस में सिपाही बनी थी.

राजापुर पुल के पास किराए पर कमरा लेकर अकेले रहती थी. आज सुबह अचानक एक नंबर से कॉल आया और इसके एक्सीडेंट होने की जानकारी मिली. सुबह साढ़े पांच बजे प्रियंका अपनी सहेली के साथ मॉर्निंग वाक पर निकली थी. तभी गेट नम्बर 24 के पास यह हादसा हुआ. मौके पर मौजूद लोग ही गंभीर रूप से घायल अवस्था में अपनी गाड़ी से पीएमसीएच लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलने के बाद एसके पुरी थाना की पुलिस मामले की जांच कर ही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >