लूटा गया मोबाइल ऑन करते ही फंसा लुटेरा, सात माह बाद हुआ गिरफ्तार

जानीपुर थाना क्षेत्र में सात माह पहले एक व्यक्ति से मारपीट कर मोबाइल और 20,000 की लूट करने वाले आरोपितों में से एक को पटना पुलिस ने सात महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है.

फुलवारीशरीफ. जानीपुर थाना क्षेत्र में सात माह पहले एक व्यक्ति से मारपीट कर मोबाइल और 20,000 की लूट करने वाले आरोपितों में से एक को पटना पुलिस ने सात महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी लूटा गया मोबाइल ऑन कर जैसे ही इस्तेमाल करने लगा, उसी पल पुलिस की पकड़ में आ गया. सिटी एसपी (पश्चिम) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घटना 07 दिसंबर 2024 को हुई थी, जब तीन अज्ञात बदमाशों ने नेउरी बाधू टोला निवासी अनिल कुमार के साथ मारपीट कर उनके पास से मोबाइल, 20 हजार रुपये और अन्य सामान लूट लिया था. आरोपितों को लगा कि अब पुलिस ने केस भुला दिया होगा, लेकिन जैसे ही मोबाइल में नया सिम डालकर उसे ऑन किया गया, सर्विलांस के ज़रिये लोकेशन का पता चल गया. पुलिस ने बाला ठाकुर गांव निवासी शशि शेखर को लूटा गया मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >