छूटे बच्चों का 30 अप्रैल तक होगा जेइ टीकाकरण : मंगल

गर्मी में जेपनिज इंसेफ्लाइटिस (जेइ) के बढ़ते प्रकोप से बचाव की तैयार कर ली गयी है. राज्य के सभी बच्चों को सुरक्षित करने के लिए टीकाकरण की तैयारी की गयी है.

संवाददाता,पटना गर्मी में जेपनिज इंसेफ्लाइटिस (जेइ) के बढ़ते प्रकोप से बचाव की तैयार कर ली गयी है. राज्य के सभी बच्चों को सुरक्षित करने के लिए टीकाकरण की तैयारी की गयी है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि राज्य में जितने भी बच्चे जेइ टीकाकरण से वंचित रह गये हैं उनको अभियान चलाकर टीका दिया जायेगा. लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर राज्य के सभी जिलों के प्रत्येक प्रखंड में जेइ टीके से वंचित सभी बच्चों को चिह्नित कर 30 अप्रैल तक शत-प्रतिशत टीकाकरण करने का निर्देश सभी जिलों के सिविल सर्जन को दिया गया है. उन्होंने बताया कि फिलहाल राज्य के कुछ जिलों में एइएस के संभावित संक्रमण के मद्देनजर सभी जिलों में जेइ-1 एवं जेइ-2 टीकाकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है. राज्य में नौ माह से दो वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को जेइ का दो टीका नियत अंतराल पर दिया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >