बदमाशों ने फायरिंग कर की लूटपाट, मांगी रंगदारी

patna news: पटना सिटी. बदमाशों की ओर से दुकान पर आकर लूटपाट करने और रंगदारी मांगने की शिकायत सुल्तानगंज थाना में दुकानदार मो इमरान ने दर्ज करायी है.

पटना सिटी. बदमाशों की ओर से दुकान पर आकर लूटपाट करने और रंगदारी मांगने की शिकायत सुल्तानगंज थाना में दुकानदार मो इमरान ने दर्ज करायी है. सुल्तानगंज थाना के दरगाह घेरा निवासी दुकानदार इमरान ने पुलिस को बताया है कि मैं दुकान पर था, उसी समय मो शाहबुद्दीन उर्फ कल्लू व शहजाद के साथ अन्य आठ दस लोग दुकान पर आये. इन लोगों ने दुकान पर आकर रंगदारी की मांग करते हुए मारपीट करने लगे. इसी बीच दुकान में रखे आठ हजार रुपये शाहबुद्दीन उर्फ कल्लू ने निकाल लिया. इसके अलावा शहजाद दुकान में रखी सोने की अंगूठी और कुछ सामान ले गये.

दुकान में मारपीट व लूटपाट की घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये. इसके बाद आरोपित भागने लगे. भागने के दौरान ही निशाना बना कर फायरिंग की गयी.

दुकानदार ने पुलिस को यह भी बताया कि जान मारने व दहशत फैलाने के लिए आरोपियों की ओर से चार राउंड फायरिंग की गयी. इसके बाद पुलिस प्रशासन को सूचना दी गयी. पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गये. सुल्तानगंज पुलिस ने बताया कि दुकानदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

शराब का धंधा करती मां और दो बेटे गिरफ्तार

पटना सिटी. आलमगंज थाना पुलिस ने शराब का धंधा करते हुए मां और उसके दो बेटे को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाये गये विशेष अभियान में देसी व अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए पांच धंधेबाज को गिरफ्तार किया है.

एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शराब का भंडारण कर बिक्री की जा रही है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में टीम गठित हुई. टीम ने त्रिपोलिया मोड़ के सामने वाली गली में छापेमारी कर ट्रेटा पैक में रही 179 पीस अंग्रेजी शराब और 33 बोतल शराब बरामद की. एएसपी ने बताया कि 38.16 लीटर शराब के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार लोगों में बाग भूप सिंह लेन निवासी सिकंदर सहनी की पत्नी किरण देवी, बेटा कृष्णा कुमार उर्फ छोटू और प्रदीप कुमार के अलावा दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया है. इसी बीच टीम ने नुरानीबाग कॉलोनी चमर टोली में छापेमारी कर 20 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया.

एएसपी ने बताया कि इस मामले में उपेंद्र कुमार उर्फ कैंटी को गिरफ्तार किया गया है. एक वारंटी सोनू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >