हरित ऊर्जा और निवेश को बढ़ावा देने को बायो फ्यूल पॉलिसी का आगाज

मंगलवार को पटना में आयोजित ‘बिहार बायोफ्यूल डायलॉग्स 2025’ के दौरान राज्य में बहुप्रतीक्षित बायोफ्यूल उत्पादन प्रोत्साहन (संशोधित) नीति 2025 का आगाज हो गया है.

संवाददाता,पटना

मंगलवार को पटना में आयोजित ‘बिहार बायोफ्यूल डायलॉग्स 2025’ के दौरान राज्य में बहुप्रतीक्षित बायोफ्यूल उत्पादन प्रोत्साहन (संशोधित) नीति 2025 का आगाज हो गया है. उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उद्योग मंत्री नीतीश मिश्र ने पॉलिसी का औपचारिक अनावरण किया . इस नीति के जरिये राज्य में हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा. कंप्रेस्ड बायो-गैस (सीबीजी) के क्षेत्र में निवेशक आकर्षित होंगे. किसानों ��ी आय में भी इजाफा होगा. इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को सीबीजी जैसे विकल्पों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि बायोफ्यूल सेक्टर में बिहार की नीति नवाचार, निवेश और नवसृजन को प्रेरित करने वाली है. उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने बिहार में बायोफ्यूल, विशेष रूप से सीबीजी उत्पादन की संभावनाओं और नई नीति के प्रभावों पर जानकारी साझा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >