एडीजी सीआइडी विनय कुमार समेत पूरी टीम होगी सम्मानित : डीजीपी

एडीजी सीआइडी विनय कुमार समेत पूरी टीम होगी सम्मानित : डीजीपी

पटना : डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने दारोगा आशीष कुमार सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपित दिनेश मुनि को मार गिराने वाली पुलिस टीम को सम्मानित करने की घोषणा की. उन्होंने इस सफलता का श्रेय एडीजी सीआइडी विनय कुमार, एडीजी आपरेशन सुशील एम खोपड़े सहित एक दर्जन से अधिक एसटीएफ-जिला पुलिस के पदाधिकारी- जवानों को दिया.

डीजीपी ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि हमें खुशी है कि आशीष की शहादत के लिए जितने भी अपराधी जिम्मेदार थे, वे जेल में हैं. मुख्य अपराधी दिनेश मुनि मारा गया है. इस आपरेशन को अंजाम देने वाली पूरी टीम को पुरस्कृत किया जायेगा. इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जायेगा. डीजीपी अपने स्तर से भी सम्मानित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >