टेलीमेडिसिन सेवा में औरंगाबाद पूरे बिहार में अव्वल, 214 टेलीकंसल्टेशन से पहला स्थान चूका पटना; जानिए शीर्ष-10 जिलों में कौन-कौन है शामिल

Telemedicine District Ranking: बिहार स्वास्थ्य विभाग ने जुलाई 2026 के लिए टेलीमेडिसिन सेवाओं की जिला रैंकिंग जारी कर दी है. औरंगाबाद 48,438 टेलीकंसल्टेशन के साथ राज्य में पहले स्थान पर आया है, जबकि पटना 48,224 के साथ दूसरे स्थान पर रहा. यह रैंकिंग ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को दर्शाती है.

Telemedicine District Ranking: स्वास्थ्य विभाग ने जुलाई 2026 में टेलीमेडिसिन (टेलीकंसल्टेशन) के माध्यम से दी गई स्वास्थ्य सेवाओं की जिला रैंकिंग जारी कर दी है. जारी आंकड़ों के अनुसार औरंगाबाद 48,438 टेलीकंसल्टेशन के साथ पूरे राज्य में पहले स्थान पर रहा. वहीं राजधानी पटना 48,224 टेलीकंसल्टेशन के साथ दूसरे स्थान पर रही. दोनों जिलों के बीच केवल 214 टेलीकंसल्टेशन का अंतर रहा. पूर्णिया 42,729 टेलीकंसल्टेशन के साथ तीसरे स्थान पर रहा.

शीर्ष-10 जिलों में कई बड़े जिले शामिल

स्वास्थ्य विभाग की रैंकिंग के अनुसार गोपालगंज 41,217 टेलीकंसल्टेशन के साथ चौथे और भागलपुर 33,757 के साथ पांचवें स्थान पर रहा. वैशाली, सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण, बेगूसराय और कटिहार भी शीर्ष-10 जिलों में शामिल रहे. दूसरी ओर मुंगेर जिले ने 18,860 टेलीकंसल्टेशन दर्ज किए, लेकिन वह 17वें स्थान पर रहा.

इन जिलों का प्रदर्शन सबसे कमजोर

रैंकिंग में अरवल (6,362), जहानाबाद (6,287) और शिवहर (5,973) सबसे निचले स्थान पर रहे. स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इन जिलों में टेलीमेडिसिन सेवाओं के उपयोग और मॉनिटरिंग में सुधार की आवश्यकता है.

क्या है टेलीमेडिसिन सेवा

टेलीमेडिसिन ऐसी डिजिटल स्वास्थ्य सेवा है, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक वीडियो कॉल, मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से मरीजों की स्वास्थ्य समस्याएं सुनते हैं और स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को उपचार संबंधी आवश्यक सलाह देते हैं. इससे ग्रामीण और दूरदराज के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो जाती है.

स्वास्थ्य विभाग का दावा

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के निर्देश पर राज्य में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है. विभाग का कहना है कि टेलीमेडिसिन के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं, जिससे मरीजों को बड़े अस्पतालों तक जाने की जरूरत कम हो रही है. जुलाई की रैंकिंग से यह भी स्पष्ट हुआ है कि कई जिलों ने डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को तेजी से अपनाया है.

जुलाई 2026 के शीर्ष-10 जिले

  1. औरंगाबाद – 48,438
  2. पटना – 48,224
  3. पूर्णिया – 42,729
  4. गोपालगंज – 41,217
  5. भागलपुर – 33,757
  6. वैशाली – 33,533
  7. सीतामढ़ी – 30,892
  8. पश्चिमी चंपारण – 27,883
  9. बेगूसराय – 26,918
  10. कटिहार – 26,321

Also Read: आज पूरे बिहार में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, इन 10 जिलों में ज्यादा रहेगा प्रभाव, IMD की एडवाइजरी जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >