दिल्ली के एक आलीशान फार्म हाउस में बैठे तेजस्वी चला रहे झूठ की फैक्टरी: निखिल मंडल

जदयू के प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल ने रविवार को कहा है कि दिल्ली के एक आलीशान फार्म हाउस में बैठकर तेजस्वी यादव झूठ की फैक्टरी चला रहे हैं. उनके झूठ से अब धीरे -धीरे पुरा बिहार पक चुका है

पटना : जदयू के प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल ने रविवार को कहा है कि दिल्ली के एक आलीशान फार्म हाउस में बैठकर तेजस्वी यादव झूठ की फैक्टरी चला रहे हैं. उनके झूठ से अब धीरे -धीरे पुरा बिहार पक चुका है. दिल्ली में बैठे झूठ और फरेब के इस व्यापारी ने अब अपने ही बिहार को बदनाम करने की ठान ली है.

दिल्ली से भेजे जा रहे ट्रेन, बिहार में प्रवासी को मिल रहे पैसे या प्रवासी मजदूरों के स्किल का सर्वे कराकर इसके आधार पर रोजगार सृजन की व्यवस्था पर तेजस्वी यादव बस ट्वीट कर अपनी राजनीतिक उपस्थिति बनाने के फिराक में रहते हैं. ये भी तब, जब हर बार उनका झूठ पकड़ा जाता है. ऐसे में धीरे-धीरे स्पष्ट हो चला है कि राजनीतिक दल के नाम पर चलने वाली दुकान राजद बहुत जल्द बंद हो जाएगी. तेजस्वी भी इस दुकान को चलाने में कोई खास दिलचस्पी नहीं रखते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >