गंगा स्नान के दौरान किशोरी डूबी

दानापुर. दियारा के अकिलपुर थाना क्षेत्र के पीपा पुल घाट पर बुधवार की दोपहर में किशोरी गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गयी.

दानापुर. दियारा के अकिलपुर थाना क्षेत्र के पीपा पुल घाट पर बुधवार की दोपहर में किशोरी गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गयी. स्थानीय लोग व एसडीआरएफ की टीम गंगा में उसकी तलाश में लगी है. बताया जाता है कि रिया अपने फूफा सुरेश राय के घर पुरानी पानापुर में उनके छोटा भाई की शादी समारोह में आयी थी. बुधवार को चौठरी को लेकर फुआ समेत परिजनों के साथ पीपा पुल घाट पर पूजा करने के दौरान गंगा नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूब गयी. इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गयी. परिजनों ने बताया कि मनेर के महिनावां बगीचा निवासी कातिक राय की 11 वर्षीय पुत्र रिया कुमारी गंगा नदी में स्नान करने के क्रम में डूब गयी. सूचना पर स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन की, पर उसका पता नहीं चला. सूचना पर जिला पार्षद सदस्य के प्रतिनिधि व भाजपा नेता रंजीत कुमार ने मृतका के परिजनों को सांत्वना देते हुए शव को खाेजबीन में जुट गये है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >