सरकारी स्कूलों के बच्चों में कृमि मुक्ति का रखा गया लक्ष्य

राज्य के सभी सरकारी व सरकारी वित्त पोषित स्कूलों में बच्चों को कृमि नाशक दवा अल्बेंडाजोल की गोली भी खिलायी जायेगी.

-सात मार्च को भी स्कूली बच्चों को खिलायी जायेगी अल्बेंडाजोल दवाई

-बच्चों की बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

संवाददाता, पटना

राज्य के सभी सरकारी व सरकारी वित्त पोषित स्कूलों में बच्चों को कृमि नाशक दवा अल्बेंडाजोल की गोली भी खिलायी जायेगी. राज्य के 14 जिलों के छह से 19 वर्ष के बच्चों को चार मार्च को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत कार्यक्रम आयोजित कर कृमिनाशक दवाई अल्बेंडाजोल खिलायी गयी है. जो बच्चे किसी कारणवश दवा खाने से वंचित रह गये हैं, उनके लिए सात मार्च को मॉपअप दिवस के तहत कृमिनाशक दवा खिलायी जायेगी. मॉपअप के तहत राज्य के चयनित 14 जिलों के स्कूली बच्चों को कृमिनाशक दवाई खिलाने के लिए अल्बेंडाजोल प्रदान की जायेगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों के पोषण स्तर एवं हीमोग्लोबिन स्तर पर गहरा असर पड़ता है. इस वजह से बच्चों के शारीरिक व बौद्धिक विकास पर असर न पड़े, इसलिए कृमिनाशक दवा खिलायी जा रही है. राज्य के चयनित 14 जिलों के स्कूली बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने के लिए जिलावार लक्ष्य भी तैयार किया गया है. कृमि नाशक अल्बेंडाजोल की गोली देने के प्रावधान को सुचारू रूप से देने और उसकी रिपोर्ट जिला शिक्षा कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया है.

जिनको सर्दी-खांसी होगी, उनको दवा नहीं खिलायी जायेगी

आदेश में कहा गया है कि एक से 19 वर्ष वालों को कृमि मुक्ति दवा खिलाने से पूर्व यह सुनिश्चित किया जाये कि बच्चे को सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकनलीफ, किसी बीमारी के लक्षण तो नहीं हैं या पूर्व से किसी प्रकार की दवा आदि का सेवन तो नहीं कर रहे हैं. ऐसे लक्षण वाले बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा नहीं खिलायी जायेगी. एक से दो वर्ष के बच्चों को अल्बेंडाजोल (400 एमजी) की आधी गोली खिलायी जायेगी. दो से 19 वर्ष के बच्चों को एक गोली (पूरी गोली) खिलायी जायेगी.

इन जिलों में कृमिनाशक दवा खिलाने का रखा गया है लक्ष्य

जिला- एस्टिमेटेड लक्ष्य

अररिया- 18,25,390

भोजपुर- 16,48,893

बक्सर- 10,40,434

दरभंगा- 24,41,274

किशनगंज- 11,22,744

लखीसराय- 6,28,191

मधेपुरा- 12,64,939

मधुबनी- 27,56,936

नालंदा- 17,53,076

नावादा- 13,95,629

पटना- 33,79,212

पूर्णिया- 20,85,584

रोहतास- 17,92,985

समस्तीपुर- 26,42,205

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >