सुशील मोदी का बड़ा बयान- मैं किसी पद की रेस में नहीं, राजनीति में कोई दरवाजा हमेशा के लिए बंद नहीं

Bihar Political Crisis|सुशील मोदी ने कहा है कि राजनीति में कोई भी दरवाजा हमेशा के लिए बंद नहीं होता. उन्होंने यह भी कहा है कि मैं किसी पद की रेस में नहीं हूं. इसके पहले बिहार के एक और उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी कहा था कि राजनीति में दरवाजे खुलते और बंद होते रहते हैं.

Bihar Political Crisis|भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुशील मोदी ने बड़ा बयान दिया है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में चल रही तनातनी के बीच सुशील मोदी के इस बयान के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. सुशील मोदी ने कहा है कि राजनीति में कोई भी दरवाजा हमेशा के लिए बंद नहीं होता. उन्होंने यह भी कहा है कि मैं किसी पद की रेस में नहीं हूं. इसके पहले बिहार के एक और उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी कहा था कि राजनीति में दरवाजे खुलते और बंद होते रहते हैं. सुशील मोदी ने कहा है कि राजनीति में कोई किसी का दुश्मन नहीं होता.

राजद ने कल विधायकों की बैठक बुलाई

इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने विधायकों की बैठक बुला ली है. बैठक कल एक बजे बुलाई गई है. उधर, राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज शाम तक का अल्टीमेटम भी दे दिया है. राजद सांसद मनोज कुमार झा ने पहली बार सार्वजनिक रूप से माना कि बिहार में असमंजस की स्थिति है. उन्होंने कहा कि लोग कन्फ्यूजन में हैं. इस कन्फ्यूजन को दूर करने की जिम्मेदारी जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार की है.

Also Read: नीतीश कुमार पहुंचे राजभवन, मनोज झा बोले- बिहार में असमंजस की स्थिति, कन्फ्यूजन दूर करें सीएम
नीतीश कुमार को राजद का अल्टीमेटम

मनोज कुमार झा ने यह भी कहा कि राजद किसी जोड़तोड़ में नहीं लगा है. उनकी पार्टी नीतीश कुमार के फैसले का इंतजार कर रही है. जो खबरें आ रहीं हैं, उससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है और इसे नीतीश कुमार को दूर करना चाहिए. मनोज कुमार झा ने कहा कि नीतीश कुमार शाम तक अपनी स्थिति स्पष्ट कर दें. इस बीच, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता अभिषेक झा का भी बयान आया. उन्होंने कहा कि बैठक करके सभी कन्फ्यूजन को दूर कर लेंगे.

राजभवन में नीतीश कुमार के साथ बैठे अशोक चौधरी

उधर, राजभवन की हाई टी में बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नहीं जाने के बाद बिहार की राजनीति को लेकर तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई. नीतीश कुमार के पास उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की कुर्सी पर राजभवन में अशोक चौधरी बैठे नजर आए. तेजस्वी यादव की पर्ची हटाकर वहां अशोक चौधरी बैठे. इसके बाद इस चर्चा को और बल मिला कि नीतीश कुमार एक बार फिर राजद से नाता तोड़कर भाजपा के साथ जा सकते हैं. इस बीच, जदयू के सारे कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है.

Also Read: जीतनराम मांझी को लालू प्रसाद ने दिया डिप्टी सीएम बनने का ऑफर, ‘हम’ के नेता ने दी ये प्रतिक्रिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >