Video: बिहार के सुपौल में घरों में घुस रहे तेंदुआ को देखिए, पूजा घर में जाकर बैठा तो भागी महिला

VIDEO: बिहार के सुपौल में एक तेंदुआ घरों में घुस रहा है और लोगों पर हमले कर रहा है. इसकी खोज जारी है देखिए वीडियो

Supaul Tendua Video: बिहार के सुपौल जिले में एक तेंदुआ ने आतंक मचाया है. बसंतपुर प्रखंड के रानीगंज में इस तेंदुआ को मंगलवार की देर रात को देखा गया. तेंदुआ एक घर में चौकी के नीचे छिपा हुआ था. घर की महिलाएं कपड़े सिलने बैठी थी. अचानक तेंदुआ गरजने लगा. जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया. वहीं शोर सुनने पर तेंदुआ हमलावर हो गया और कई लोगों पर उसने हमला कर दिया. इस हमले में चार लोग जख्मी हो गए. तेंदुआ वहां से भाग गया. एक महिला ने देखा कि तेंदुआ पूजा घर में बैठा है. जिसके बाद डर से महिला ने दरवाजा बंद कर लिया. वन विभाग और डायल-112 की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पूजा घर की दीवार तोड़ने का प्रयास तेंदुआ कर रहा था. किसी तरह वो भाग निकला. घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.रात में रेस्क्यू अंधेरे की वजह से रूक गया. बुधवार की सुबह पूर्णिया से भी वन विभाग की टीम पहुंची है. बसंतपुर सीओ हेमन्त अंकुर ने लोगों को सतर्क रहने कहा है.

(सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Thakurshaktilochan sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >