Bihar Weather Report: बिहार से अचानक गायब हुई कड़ाके की ठंड, जानें पूस में लोगों को क्यों बेचैन कर रही फागुन जैसी गर्मी

Bihar Weather News: बिहार लगातार मौसमी बदलाव(Bihar Weather Change) झेल रहा है. दिसंबर के अंतिम पखवारे में अगहन में पूस जैसी कंपा देने वाली शीतलहर चली और अब पूस में फागुन जैसी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया है. दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ (western disturbances) की दस्तक बिहार(Bihar Mausam) तक नहीं आने से ठंड गायब है. मौसमी बदलाव का सबसे बड़ा संकेत चौड़ी पत्ती वाले पेड़ों के पत्तों का झड़ना है. यह दौर अभी दो से तीन दिन और चलेगा.

पश्चिमी विक्षोभ बिहार की सर्दी का मास्टर चाबी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ बिहार की सर्दी का मास्टर चाबी है. यह विशेष तथ्य है कि यह विक्षोभ कश्मीर से उत्तर भारत में सिर्फ पटना तक पहुंचता है. इस वजह से बिहार में सर्दी पड़ती है. लेकिन, फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ की बेरुखी ने मौसम संबंधी तमाम पूर्वानुमान पर पानी फेर दिया है. आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 10 दिनों में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान इस मौसम के लिहाज से चरम पर है.

पश्चिमी विक्षोभ का रूठना बिहार के लिए सिरदर्द

पश्चिमी विक्षोभ का रूठना बिहार के लिए सिरदर्द है. जब तक विक्षोभ नहीं आयेगा तब तक बिहार में सर्दी नहीं पड़ेगी. फिलहाल दो से तीन दिन तक विक्षोभ के दस्तक देने की कोई संभावना नहीं है.

डॉ ए सत्तार, वरिष्ठ मौसम विज्ञानी, डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पुसा

Also Read: आरसीपी सिंह ने जदयू के भविष्य को लेकर किया यह दावा, वशिष्ठ नारायण ने कहा- हम धोखा देने वालों में नहीं

Posted By :Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >