नर्सिंग छात्राओं ने आइजीआइएमएम के मेन गेट को किया बंद, सड़क पर उतरीं

Patna News आइजीआइएमएस नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने शुक्रवार को दिन में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया

पटना से आनंद तिवारी की रिपोर्ट

पटना. आइजीआइएमएस नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने शुक्रवार को दिन में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया. छात्राओं ने आईजीआईएमएस मेन गेट का दरवाजा बंद कर दिया और वहीं सड़क पर ही बैठ गयीं, जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है. नाराज छात्राओं ने संस्थान के निदेशक डॉ बिंदे कुमार के खिलाफ भी नारेबाज़ी की और प्रिंसिपल अनुजा डैलियन और वाइस प्रिंसिपल डॉ रूपाश्री दासगुप्ता को पद से हटाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. छात्राओं का आरोप है कि दो दिन से धरने पर बैठी छात्राओं के लिए संस्थान के निदेशक और संस्थान प्रसान की ओर से कोई भी अधिकारी नहीं आयें. इस पर छात्राओं ने नाराज होकर मेन गेट में ताला जड़ दिया है. इधर गेट बंद होने से ओपीडी में आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मरीज शेखपुरा साइड से आ रहे हैं. खासकर इमरजेंसी के मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. इनकी मांग है कि जब कोई कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा… हालांकि इस बीच संस्थान के प्रशासन द्वारा छात्राओं को समझाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है, लेकिन छात्राएं अपने जिद पर अड़ी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHARMENDRA KUMAR

DHARMENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >