पटना मेट्रो का खेमनीचक स्टेशन कब तक होगा तैयार? कॉरिडोर-1 का 70 प्रतिशत काम बाकी

Patna Metro Update: पटना मेट्रो का काम तेजी से निपटाया जा रहा है. इस बीच खेमनीचक स्टेशन को जुलाई तक तैयार कर लेने की प्लानिंग है. अभी कॉरिडोर-1 का 70 प्रतिशत काम बाकी है. पिछले दिनों सीएम सम्राट चौधरी ने भी मेट्रो का काम जल्द पूरा कर लेने का आदेश दिया था.

Patna Metro Update: पटना मेट्रो का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है. पटना मेट्रो का खेमनीचक स्टेशन जुलाई तक तैयार हो जाएगा. खेमनीचक दोनों कॉरिडोर का इंटरचेंज स्टेशन है. यहां कॉरिडोर-2 के भूतनाथ और मलाही पकड़ी के स्टेशन जुड़ेंगे, जबकि कॉरिडोर-1 के मीठापुर के स्टेशन जुड़ेंगे.

कॉरिडोर-2 का सिविल वर्क हुआ पूरा

जानकारी के मुताबिक, खेमनीचक स्टेशन पर कॉरिडोर-2 का प्लेटफॉर्म ऑपरेशनल हो चुका हैं और सिविल वर्क भी पूरा हो गया है. जबकि, कॉरिडोर-1 यानी मीठापुर की तरफ जाने वाले प्लेटफॉर्म और सिविल वर्क 70 प्रतिशत पूरा हो गया है. मलाही पकड़ी स्टेशन के साथ खेमनीचक मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन नहीं किया जाना है.

क्या कहना है मेट्रो के अधिकारियों का?

पटना मेट्रो का भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक परिचालन शुरू करने को लेकर की गई मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त की जांच की रिपोर्ट आ गई है. मेट्रो से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, सीएमआरएस ने अपनी रिपोर्ट में 22 प्वाइंटों पर जांच की है. सीएमआरएस ने इन 22 तकनीकी प्वाइंटों को ठीक करने या कारण के आधार पर अपनी रिपोर्ट भेज कर जवाब मांगा है.

अगले सप्ताह आएगी फाइनल रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक, सीएमआरएस की रिपोर्ट पर पटना मेट्रो के अधिकारियों ने अपना जवाब भी भेज दिया है. जवाब के बाद अब अगले सप्ताह तक सीएमआरएस की फाइनल रिपोर्ट आ जाएगी. इस तरह से पटना मेट्रो के काम में तेजी ला दी गई है. पिछले दिनों सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी और समय से पटना मेट्रो के काम को निपटा लेने का आदेश दिया था.

Also Read: पटना जंक्शन पर बनेगा पूर्व मध्य रेलवे का सबसे बड़ा पैसेंजर वेटिंग हॉल, 5000 यात्रियों की होगी क्षमता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >