मुख्य सचिव से मिले एसएसबी के डीजी अमृत मोहन

सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) के महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा से मुलाकात की और उन्हें एसएसबी की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी.

पटना. सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) के महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा से मुलाकात की और उन्हें एसएसबी की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी. उसके बाद उन्होंने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के साथ-साथ सीमा सुरक्षा के दृश्य में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की बेहतर नियंत्रण और प्रबंधन के मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में एसएसबी, पटना के महानिरीक्षक रत्न संजय भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >