स्मार्ट मीटर क्यों रिचार्ज नहीं कर पा रहे उपभोक्ता, जानिए क्या है वजह...

Smart meter Recharge: बिजली कंपनी का सर्वर पांच दिनों से फेल है. इसका सीधे असर पटना समेत जिला मुख्यालयों के करीब 18 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं पर पड़ा है. बिजली उपभोक्ता रिचार्ज भी नहीं कर पा रहे हैं.

Smart meter Recharge: बिजली कंपनी का सर्वर पांच दिनों से फेल है. इसका सीधे असर पटना समेत जिला मुख्यालयों के करीब 18 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं पर पड़ा है. बता दें कि, इन शहरों के स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली खपत और बैलेंस की जानकारी नहीं मिल पा रही है. बिजली उपभोक्ता रिचार्ज भी नहीं कर पा रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, बिजली कंपनी मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार की शाम ईईएसएल के सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी आई थी. जिसके बाद सर्वर पूरी तरह से ठप हो गया है. हालांकि, सर्वर की समस्या के समाधान होने तक किसी भी उपभोक्ता की बिजली नहीं काटी जाएगी. सर्वर चालू होने के बाद बकाया बिजली बिल जमा करने का समय भी दिया जाएगा.

रिचार्ज करने के लिए वैकल्पिक माध्यमों का करें इस्तेमाल

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समस्या का समाधान जल्द से जल्द कर दिया जाएगा. तब तक वैकल्पिक माध्यम से उपभोक्ता अपने स्मार्ट मीटर को रिचार्ज कर सकते हैं.

Also Read: बिहार की हवा में घुला जहर! AQI पहुंचा 300 के पार, जानें छठ तक कैसा रहेगा मौसम

काउंटर से करा सकते हैं रिचार्ज

अधिकारियों ने बताया कि, बिजली कंपनी के वेबसाइट www.sbpdcl.co.in और www.nbpdcl.co.in के माध्यम से ऑन लाइन रिचार्ज की सुविधा अभी भी उपलब्ध है. इसके साथ ही बिजली कंपनी के विभिन्न डिविजन कार्यालय के काउंटर से उपभोक्ता स्मार्ट प्रीपेड मीटर को आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं. बता दें कि, सिर्फ पटना में पांच लाख से अधिक उपभोक्ता परेशान हैं.

बिजली सप्लाई पर नहीं पड़ेगा सर्वर की खराबी का असर

बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि सर्वर में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए काम तेजी से चल रहा है. जल्द ही सर्वर ठीक कर लिया जाएगा और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी. कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि बकाया बिल के कारण किसी भी उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा. साथ हीं सर्वर की खराबी का असर बिजली सप्लाई पर भी नहीं पड़ेगा. सर्वर के पूरी तरह से ठीक होने पर बैलेंस दिखने लगेगा.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >