पटना पहुंचे बॉलीवुड के एक्टर-एक्ट्रेस
फिल्म ‘द वन’ का प्रमोशन
फिल्म ‘द वन’ के प्रमोशन के सिलसिले में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पटना पहुंचे. दोनों कलाकारों ने जेपी गंगा पथ स्थित मरीन ड्राइव पर गंगा आरती में हिस्सा लिया.
एक्टर-एक्ट्रेस और निर्देशक
फिल्म ‘द वन’ का प्रमोशन
फिल्म ‘द वन’ के प्रमोशन के सिलसिले में शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और निर्देशक दीपक मिश्रा राजधानी पटना पहुंचे.
एक्टर-एक्ट्रेस गंगा आरती में हुए शामिल
फिल्म ‘द वन’ का प्रमोशन
फिल्म ‘द वन’ बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्रकृति संरक्षण, माता की महिमा और आस्था के महापर्व छठ की पृष्ठभूमि से गहराई से जुड़ी हुई है.
एक्टर-एक्ट्रेस
फिल्म ‘द वन’ का प्रमोशन
फिल्म की पटकथा में बिहार की लोक मान्यताओं और धार्मिक परंपराओं को बहुत ही सलीके से पिरोया गया है. स्थानीय संस्कृति का सशक्त प्रतिनिधित्व होने के चलते बिहार के दर्शकों और युवाओं के बीच इस फिल्म को लेकर विशेष उत्सुकता देखने को मिल रही है.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात
फिल्म ‘द वन’ का प्रमोशन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से लोक सेवक आवास में बिहार की लोककथा पर आधारित फिल्म "The Vvaan" की टीम ने मुलाकात की. इस दौरान अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और निर्माता एकता कपूर सहित फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद रही.
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया
फिल्म ‘द वन’ का प्रमोशन
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया पीले और नीले रंग की खूबसूरत साड़ी और मैचिंग दुपट्टे में नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने बालों को करीने से बांधा हुआ है और उनके माथे पर एक पीला तिलक सुशोभित है. उन्होंने लंबे झुमके पहने हुए हैं और वे हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए अभिवादन की मुद्रा में खड़ी हैं. स्टेज की तेज रोशनी और बैकड्रॉप इस पारंपरिक और भव्य लुक को और अधिक आकर्षक बना रहे हैं.
गंगा आरती में शामिल हुए कलाकार
फिल्म ‘द वन’ का प्रमोशन
फिल्म के कलाकारों ने शाम के वक्त दीघा स्थित जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पहुंचकर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भव्य गंगा आरती में हिस्सा लिया.
गंगा आरती करते निर्देशक दीपक मिश्रा
फिल्म ‘द वन’ का प्रमोशन
पुरोहितों से कलाई पर रक्षा सूत्र बंधवाने और मां गंगा का आशीर्वाद लेने के बाद कलाकारों ने पटनावासियों से सीधा संवाद किया. जिसका बाद सही कलाकारों ने बारी बारी से गंगा आरती की.
एक्टर-एक्ट्रेस साझा किया अनुभव
फिल्म ‘द वन’ का प्रमोशन
फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों कलाकारों ने पारंपरिक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और पटना के लोगों से सीधे संवाद किया. गंगा आरती के दौरान कलाकारों ने बिहार की संस्कृति और छठ पर्व से जुड़े अनुभव साझा किए.
एक्टर-एक्ट्रेस साझा किया अनुभव
फिल्म ‘द वन’ का प्रमोशन
गंगा आरती के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पटना के लोगों को संबोधित किया और ‘छठी मैया की जय’ के साथ अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी भले ही काल्पनिक हो, लेकिन इसकी जड़ें और सांस्कृतिक संदर्भ पूर्वांचल की सभ्यता से जुड़े हैं.
एक्टर-एक्ट्रेस साझा किया अनुभव
फिल्म ‘द वन’ का प्रमोशन
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि फिल्म में पहली बार छठ पूजा को जगह दी गई है. उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने और उसे पसंद करने की अपील की. अभिनेता के मुताबिक फिल्म को बिहार और पूर्वांचल की संस्कृति को ध्यान में रखते हुए श्रद्धा और मेहनत से बनाया गया है.
एक्टर-एक्ट्रेस साझा किया अनुभव
फिल्म ‘द वन’ का प्रमोशन
तमन्ना भाटिया ने गंगा आरती में शामिल होने के अनुभव को लेकर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि पटना से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिला है. तमन्ना ने बताया कि फिल्म के छठ वाले सीक्वेंस के दौरान इस पर्व की मान्यता और गरिमा का ध्यान रखने की कोशिश की गई.
एक्टर-एक्ट्रेस साझा किया अनुभव
फिल्म ‘द वन’ का प्रमोशन
तमन्ना ने कहा कि अब अगर वह कहीं छठ पूजा होते हुए देखेंगी तो उन्हें फिल्म की शूटिंग और उससे जुड़े अनुभव याद आएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि इस अनुभव के बाद छठ पूजा के दौरान बिहार आने की इच्छा और मजबूत हुई है.
महावीर मंदिर में एकता कपूर
फिल्म ‘द वन’ का प्रमोशन
पटना के महावीर मंदिर में एकता कपूर को मंदिर प्रशासन की ओर से भेंट दिया गया.
वन देवी मंदिर में किया पूजा
फिल्म ‘द वन’ का प्रमोशन
फिल्म ‘द वन’ की कहानी पटना से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित वन देवी मंदिर से प्रेरित है. पटना पहुंचने के बाद फिल्म के सभी कलाकार वन देवी मंदिर पहुंचे.
वन देवी मंदिर में पूजा करती एकता कपूर
फिल्म ‘द वन’ का प्रमोशन
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और प्रोड्यूसर एकता कपूर ने प्रार्थना वन मंदिर में पूजा-पाठ की. माता को चुनरी चढ़ाई और आशीर्वाद लिया.
महावीर मंदिर में आशीर्वाद लेते एक्टर-एक्ट्रेस
फिल्म ‘द वन’ का प्रमोशन
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और प्रोड्यूसर एकता कपूर ने प्रार्थना करने और आशीर्वाद लेने के लिए पटना में महावीर मंदिर में पहुंचे.
महावीर मंदिर में आशीर्वाद लेते एक्टर-एक्ट्रेस
फिल्म ‘द वन’ का प्रमोशन
पटना के महावीर मंदिर में प्रसाद चढ़ाया और आशीर्वाद लिया. इस दौरान शायन कुणाल भी मौजूद थे. भारी संख्या में मंदिर में आमजन भी मौजूद थे.
दीपों से लिखा गया- The Vvaan और रिलीज़ डेट लिखा गया
फिल्म ‘द वन’ का प्रमोशन
Marine Drive पर The Vvaan के प्रमोशन के तहत गंगा आरती का आयोजन हुआ. इससे पहले दीपों के साथ The Vvaan और रिलीज़ डेट लिखा गया.
सिमेज कॉलेज पहुंचे एक्टर-एक्ट्रेस
फिल्म ‘द वन’ का प्रमोशन
The Vvaan के प्रमोशन के तहत एक्टर-एक्ट्रेस पटना के सिमेज कॉलेज पहुंचे. जहां छात्र-छात्राओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया.