राज्य के छह जेलों में बनेगा आगंतुकों के लिए अलग कक्ष

राज्य की छह जेलों में कैदियों से मिलने आने वाले परिजनों और आगंतुकों के लिए अब अलग से मुलाकात कक्ष बनाये जायेंगे.

संवाददाता, पटना

राज्य की छह जेलों में कैदियों से मिलने आने वाले परिजनों और आगंतुकों के लिए अब अलग से मुलाकात कक्ष बनाये जायेंगे. गृह विभाग ने इस निर्माण कार्य के लिए 4.11 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है. यह सुविधा लखीसराय, औरंगाबाद नवादा, शेखपुरा, मंडल कारा के अलावा शेरघाटी, हिलसा उपकारा में विकसित की जायेगी. मुलाकात कक्ष के निर्माण से जेल में सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी और आगंतुकों को भी अधिक सुविधा मिल सकेगी. वर्तमान में इन जेलों में मिलने वालों के लिए समुचित स्थान नहीं है, जिससे अव्यवस्था और सुरक्षा जोखिम की संभावना बनी रहती है.

अग्निशमन विभाग को मिलेंगे 43 नये वाहन : इसके अलावा अग्निशमन विभाग को भी बड़ी सौगात मिली है. नवनियुक्त जिला अग्निशमन पदाधिकारियों के लिए 43 वाहनों की खरीद को मंजूरी दी गयी है. इसके लिए विभाग को कुल 6.12 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है. इनमें 38 वाहन जिला अग्निशमन पदाधिकारियों को सौंपे जायेंगे, जबकि शेष वाहन अग्निशमन सेवा की अन्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वितरित किये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >