स्कॉर्पियो ने स्कूटी में मारी टक्कर, बेटे की मौत, पिता घायल

फुलवारीशरीफ-खगौल मार्ग पर हाइस्कूल के पास गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने स्कूटी पर जा रहे पिता और उसके छह साल के बेटे को जोरदार टक्कर मार दी. ट

फुलवारीशरीफ. फुलवारीशरीफ-खगौल मार्ग पर हाइस्कूल के पास गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने स्कूटी पर जा रहे पिता और उसके छह साल के बेटे को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छह साल के बच्चे मो ओसाफ की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पिता मो आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने स्काॅर्पियो और उसके चालक को पकड़ लिया, जिसकी बाद में पुलिस ने हिरासत ले ली. घटना मिल्लत कॉलोनी मोड़ के पास हुई, जहां मो आसिफ की इलेक्ट्रिक दुकान भी है. आसिफ बेटे ओसाफ को दोपहर बाद मिल्लत कॉलोनी सेक्टर-2 स्थित मदरसा ले जा रहे थे. बच्चा विद्यालय अल बुरूज में यूकेजी का छात्र था. जैसे ही वे दुकान के पास पहुंचे, तेज रफ्तार से आयी स्काॅर्पियो ने सामने से स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी. धक्का लगते ही दोनों कुछ दूर तक फेंका गया. मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

स्थानीय लोग तुरंत घायल पिता और बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले गये, जहां से बच्चे को एम्स रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पिता मो. आसिफ का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

लोगों ने दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे स्काॅर्पियो चालक को पकड़ पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने वाहन और चालक को अपने कब्जे में ले लिया है. प्रभारी थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि सिपारा निवासी अतुल कुमार अपने दोस्त की स्काॅर्पियो लेकर कहीं जा रहे थे और वाहन की तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हो गयी.

मो. आसिफ मूल रूप से दुल्हिनबाजार के नबीनगर के रहने वाले हैं. वे पिछले 20 साल से फुलवारीशरीफ में परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं. फिलहाल मिल्लत कॉलोनी में मोहम्मद फैयाज के घर में रहते थे. उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं. बड़ा बेटा अशद (9 वर्ष), दूसरे नंबर का बेटा ओसाफ (6 वर्ष) और सबसे छोटा मो अधान अली (2 वर्ष).

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >